GT vs LSG: IPL के डेब्यू मैच में गुजरात टाइटंस ने जीता टॉस, जानें कैसी है दोनों की प्लेइंग 11
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन का आगाज बेहद ही रोमांचक तरीके से हो चुका है। आईपीएल 2022 के नये प्रारूप में पहली बार 10 टीमें खेलती हुई नजर आयेंगी, जिसके पहले 3 मैचों में फैन्स को काफी रोमांचक मैच देखने को मिले हैं। इस बीच फैन्स को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर पहली बार आईपीएल का हिस्सा बन रही दो नयी टीमो के बीच जंग देखने को मिल रही है, जिसमें दोनों ही टीमें जीत के साथ कैंपेन का आगाज करने की ओर देख रही हैं।

लखनऊ सुपरजाएंटस के लिये कप्तान केएल राहुल और गुजरात टाइटंस के लिये हार्दिक पांड्या पहली बार कप्तानी करते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों ही टीमें पहली बार इस टूर्नामेंट का हिस्सा बन रही हैं लेकिन दोनों ही टीमों के पास कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिसको देखते हुए फैन्स को एक बेहद रोमांचक मैच देखने की उम्मीद है।
और पढ़ें: IPL 2022 के पहले ही मैच में कोहली ने रचा इतिहास, 41 रन बना नाम किया टी20 का बड़ा रिकॉर्ड

गुजरात ने जीता डेब्यू मैच में टॉस
वानखेड़े के मैदान पर खेले जा रहे इस मैच में डेब्यू कर रही गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यहां पर खेले गये पिछले मैच में काफी ओस देखने को मिली है जिसे देखते हुए हम यह फैसला कर रहे हैं। वहीं केएल राहुल ने कहा कि टॉस हमारे कंट्रोल में नहीं है इसी वजह से हम दोनों ही परिस्थितियों के लिये तैयार थे, पहले बल्लेबाजी करते हुए हमारी कोशिश होगी कि हम 10-20 रन अतिरिक्त बना पायें ताकि हमारे गेंदबाज हमें वो समर्थन दे सकें।

जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज
वानखेड़े में खेले जा रहे इस मैच की पिच की बात करें तो यह बिल्कुल अलग पिच है। केकेआर और सीएसके के बीच खेले गये मैच में पिच पर घास नजर आयी थी और तेज गेंदबाजों को मदद मिली थी लेकिन आज के मैच में पिच पर कोई घास नहीं है, ऐसे में यहां पर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती नजर आयेगी। इतना ही नहीं सुनील गावस्कर के अनुसार इस पिच पर स्पिनर्स को भी मदद मिलती नजर आयेगी।

किन विदेशी खिलाड़ियों को मिली जगह
गुजरात टाइटंस की टीम ने इस मैच के लिये 4 विदेशी खिलाड़ियों को मौका दिया है, जिसमें उसने राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, मैथ्यू वेड और डेविड मिलर को मौका दिया है। वहीं पर लखनऊ सुपरजाएंटस की टीम ने 3 विदेशी प्लेयर्स के साथ उतरी है और उसने एविन लुईस, क्विंटन डिकॉक और दुष्मंता चमीरा को मौका दिया है।

जानें कैसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): शुभमन गिल, मैथ्यू वेड (डब्ल्यू), विजय शंकर, अभिनव मनोहर, हार्दिक पांड्या (सी), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, लॉकी फर्ग्यूसन, वरुण आरोन, मोहम्मद शमी।
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (सी), क्विंटन डी कॉक (डब्ल्यू), एविन लुईस, मनीष पांडे, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मोहसिन खान, आयुष बडोनी, दुशमंथा चमीरा, रवि बिश्नोई, अवेश खान












Click it and Unblock the Notifications