U19 T20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर पूरी क्रिकेट बिरादरी खुशी, जानिए सचिन, रोहित और विराट ने क्या कहा?
अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सात विकेट से मात देकर यह खिताब जीता है। भारत की यह ऐतिहासिक जीत है। भारतीय महिला टीम पहली बार यह विश्व कप जीती है।

दक्षिण अफ्रीका में खेले गए अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रविवार को ऐतिहासिक जीत दर्ज की। खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। आपको बता दें कि यह जीत ऐतिहासिक इसलिए थी, क्योंकि अंडर 19 भारतीय महिला टीम पहली बार टी20 विश्व कप का खिताब जीती है। भारत की इस स्पेशल जीत के लिए टीम की खिलाड़ियों को देशभर से बधाईयां मिल रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला खिलाड़ियों को जीत की बधाई दी तो वहीं दूसरी पूरी भारतीय क्रिकेट बिरादरी ने महिला टीम को सोशल मीडिया पर इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी है।
क्रिकेट बिरादरी के रिएक्शन
- दुनिया के महान क्रिकेटरों में से एक मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने महिला टीम की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह जीत पूरी जनरेशन को प्रेरित करेगी, भारतीय महिला क्रिकेट इस वक्त चरम पर है। पहले WPL और अब अंडर 19 टी20 वर्ल्ड कप की जीत महिला क्रिकेट को और ऊंचाई प्रदान करेगी।
- पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस जीत पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए ट्वीट कर कहा कि अंडर 19 विश्व कप चैंपियन! क्या खास पल है, लड़कियों को जीत की बधाई
- भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने ट्वीट कर कहा है कि विश्व कप जीतने के लिए अंडर-19 टीम को बहुत-बहुत बधाई, आपने देश को गौरवान्वित किया है। शाबाश
- पूर्व भारतीय कप्तान और बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि यह जीत महिला क्रिकेट के लिए आगे बढ़ने का एक कदम है। गांगुली ने ट्वीट कर कहा है, "महिला अंडर-19 टीम को विश्व कप जीतने के लिए बधाई.. यह लड़कियों के लिए अपने खेल को उच्च स्तर पर ले जाने के लिए एक बड़ा कदम है।"
- पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि हमारी बेटियों को विश्व कप जीतने की बहुत-बहुत बधाई। आप लोग बहुत ही शानदार खेले।
- भारतीय महिला क्रिकेट की दिग्गज खिलाड़ी मिताली राज ने कहा है कि हमारी लड़कियों ने कमाल कर दिया है, विश्व कप जीतने की उन्हें बधाई, यह एक बड़ी उपलब्धि है। इस शानदार जीत से पता चलता है कि पूरे टूर्नामेंट में आपका कितना दबदबा रहा है।
- स्मृति मंधाना ने भी ट्वीट कर कहा है ,"चैंपियंस ऑफ द वर्ल्ड। प्राउड। पूरी टीम पर मुझे गर्व है। यह तो सिर्फ शुरुआत है।
- पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी ने भी ट्वीट कर कहा है, "इस ऐतिहासिक जीत पर मुझे हमारी U19 टीम पर गर्व है, टीम की सभी खिलाड़ियों को शानदार प्रदर्शन की बधाई। यह जीत युवाओं को प्रेरित करेगी।












Click it and Unblock the Notifications