VIDEO: लाइव मैच के दौरान लड़के ने गर्लफ्रेंड को किया प्रपोज, अंगूठी पहनाकर किया प्यार का इजहार
Big Bash League 2023-24: क्रिकेट स्टेडियम में लाइव मैच के दौरान कई बार लव बर्ड्स को एक दूसरे से प्यार का इजहार करते हुए देखा गया है। लाइव मैच में कई दफा लड़के अपनी गर्लफ्रेंड को घुटनों पर बैठकर प्रपोज करते हुए पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे वीडियो वायरल हो चुके हैं जिसमें क्रिकेट स्टेडियम में ही प्रपोज करने की घटना देखी गई है। क्रिकेट स्टेडियम लवर्स का नया अड्डा माना जा सकता है। जहां वह पूरी दुनिया के सामने अपनी प्रेमिका से खुलकर प्यार का इजहार करते हैं।
लाइव मैच में प्रपोज: ऑस्ट्रेलिया में इन दिनों बिग बैश लीग खेला जा रहा है। मंगलवार यानी कि 2 जनवरी को मेलबर्न रेनेगेड्स और मेलबर्न स्टार्स के बीच मैच खेला गया। इस मैच के दौरान एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज किया। सोशल मीडिया पर कपल का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिस पर फैंस लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

घुटने पर बैठकर किया ये काम: दरअसल, मैच के दौरान चैनल 7 के होस्ट इस कपल के पास पहुंचे। दोनों ने अलग-अलग टीमों की टी-शर्ट पहन रखा था। लड़का मेलबॉर्न स्टार्स का फैन था। जबकि लड़की मेलबर्न रेनेगेड्स की टी-शर्ट पहने हुए मैच देखने आई थी। दोनों ही अलग-अलग टीम को सपोर्ट कर रहे थे। लेकिन ग्लेन मैक्सवेल को दोनों ने अपना पसंदीदा खिलाड़ी बताया। होस्ट लड़के से मेलबर्न स्टार्स के बारे में पूछ ही रहे होते हैं इसी दौरान लड़का वहां घुटने पर बैठकर अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज कर देता है।
स्टेडियम में मचा शोर: लाइव टीवी पर आने के साथ ही लड़का पहले कुर्सी से उठकर अपनी गर्लफ्रेंड के सामने घुटने के बल बैठ जाता है। फिर जेब से अंगूठी निकालकर उसे प्रपोज करता है। लड़की यह देखकर काफी हैरान हो जाती है। लेकिन इसके साथ ही वह सिर को हां में हिला कर जवाब भी देती है।
लड़की ने लड़के के प्रपोज को एक्सेप्ट किया जिसके बाद वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाकर दोनों को बधाई दी। लड़के ने सभी के सामने उसके बाद लड़की का माथा चूमा और उसे गले लगा लिया।












Click it and Unblock the Notifications