मोहब्बत, ब्रेकअप और फिर से प्यार! इंडियन क्रिकेटर्स जिन्होंने की दो शादियां, कहानियां हैं बेहद दिलचस्प
भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, उनकी पर्सनल लाइफ है। हाल ही में उन्होंने आयरिश मूल की महिला सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या धवन दूसरी शादी की ओर बढ़ रहे हैं।
क्रिकेटर्स के लिए मैदान पर जितनी चुनौती भरी होती है, उतनी ही दिलचस्प होती है उनकी निजी जिंदगी। कुछ ने पहली मोहब्बत में साथ छोड़ा, तो कुछ ने दूसरी शादी में फिर से जिंदगी बसाई। आइए जानते हैं उन भारतीय क्रिकेटर्स के बारे में, जिन्होंने जिंदगी में दूसरी शादी करके नई इनिंग शुरू की।

1. दिनेश कार्तिक
टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पहली शादी 2007 में निकिता वंजारा से हुई थी, लेकिन ये रिश्ता ज़्यादा समय नहीं चला। बाद में दोनों का तलाक हो गया और निकिता ने क्रिकेटर मुरली विजय से शादी कर ली। इसके बाद दिनेश ने 2015 में स्क्वैश चैंपियन दीपिका पल्लीकल से शादी की। आज ये कपल खेल और सोशल मीडिया दोनों में काफी एक्टिव है।
2. अरुण लाल
पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कोच अरुण लाल ने अपनी पहली पत्नी रीना के साथ काफी साल बिताए, लेकिन रीना की बीमारी और आपसी सहमति के चलते उन्होंने 2022 में बुलबुल साहा से दूसरी शादी की। खास बात ये रही कि उन्होंने पहली पत्नी की रजामंदी से यह रिश्ता शुरू किया, जिससे उनकी सोच को काफी सराहा गया।
3. जावागल श्रीनाथ
भारतीय तेज गेंदबाज़ जावागल श्रीनाथ ने पहली शादी ज्योत्सना से की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने 2008 में जर्नलिस्ट माधवी पत्रावली से दूसरी शादी की। श्रीनाथ हमेशा से शांत स्वभाव के माने जाते हैं और उनका निजी जीवन भी कुछ वैसा ही रहा।
4. विनोद कांबली
विनोद कांबली की पहली पत्नी नोएला लुइस एयरहोस्टेस थीं। दोनों की शादी कुछ साल चली, लेकिन फिर तलाक हो गया। इसके बाद कांबली ने एंड्रिया हेविट से चर्च में शादी की, जो एक मॉडल और सिंगर रह चुकी हैं। उनका एक बेटा भी है और कांबली कई बार पब्लिक में अपने परिवार के साथ दिखते हैं।
5. मोहम्मद अजहरुद्दीन
पूर्व कप्तान अजहरुद्दीन की पहली शादी नौरीन से 1987 में हुई थी, जिनसे उनके दो बेटे हुए। बाद में उनका रिश्ता संगीता बिजलानी से जुड़ा और उन्होंने 1996 में उनसे शादी की। हालांकि कुछ सालों बाद उनका ये रिश्ता भी टूट गया। अजहर की निजी ज़िंदगी हमेशा सुर्खियों में रही।
6. योगराज सिंह
युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह की पहली शादी शबनम कौर से हुई थी, जो युवराज की मां हैं। तलाक के बाद उन्होंने दूसरी शादी की, जिससे उनके और भी बच्चे हैं। योगराज खुद भी एक्टर और कोच रहे हैं और उनका पारिवारिक रिश्ता कई बार चर्चाओं में रहा है।












Click it and Unblock the Notifications