Hardik Pandya Marriage: एक बच्चे के पिता हार्दिक पांड्या फिर से करने जा रहे हैं शादी, जानिए क्यों?
हार्दिक पांड्या ने आज से तीन साल पहले नताशा स्टेनकोविक से कोर्ट मैरिज की थी, जिसमें केवल उनके करीबी मित्र और परिवार वाले ही शामिल हुए थे।
Hardik Pandya Marriage: टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या एक बार फिर से अपने पर्सनल कारणों की वजह से चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक पांड्या फिर से शादी करने जा रहे हैं लेकिन अपनी ही पत्नी से ,जी हां हार्दिक और नताशा स्टेनकोविक दूसरी बार ब्याह रचाने जा रहे हैं। गौरतलब है कि दोनों ने आज से तीन साल पहले शादी की थी और दोनों को शादी से एक बेटा भी है।

पांड्या ने तीन साल पहले की थी शादी
हालांकि इस शादी के बारे में हार्दिक पांडया की ओर से कोई बयान तो नहीं आया है लेकिन कहा जा रहा है कि पांड्या और उनकी पत्नी ने जल्दबाजी में तीन साल पहले कोर्ट मैरिज की थी, जिसमें केवल करीबी लोग ही शामिल हुए थे लेकिन इस बार उनकी प्लानिंग ग्रैंड शादी करने की है और इसलिए वो अब राजस्थान के उदयपुर में धूम-धड़ाके के साथ विवाह करने जा रहे हैं वो भी प्रेम दिवस पर यानी कि Valentines day पर।

14 फरवरी को होगी शादी
खबर के मुताबिक पांड्या अपनी पत्नी के साथ 14 फरवरी को दोबारा से शादी करेंगे। शादी का जश्न शुरू भी हो गया है। शादी की सारी रस्में जैसे हल्दी, संगीत, सगाई सबकुछ बहुत ही ग्रैंड रूप में होगा, फंक्शन आज से शुरू होकर 16 फरवरी तक चलेगा, इस भव्य शादी में कई धुरंधर क्रिकेटर्स के भी शामिल होने की उम्मीद है।

हार्दिक पांड्या ने किया था सबको हैरान
मालूम हो कि हार्दिक पांड्या ने आज से तीन साल पहले जब सोशल मीडिया पर लोगों को खबर दी थी वो रिलेशनशिप में हैं और उन्होंने सार्बिया की मॉडल नताशा को अपना जीवनसाथी चुना है , तो हर कोई हैरान रह गया था। किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि जवां दिलों की धड़कन हार्दिक पांड्या इस तरह से अपनी शादी के बारे में ऐलान करेंगे।

शादी के 7 महीने बाद हुआ बेटे का जन्म
उन्होंने 1 जनवरी 2020 को नताशा से सगाई करने के बाद कोर्ट में शादी की थी और इस शादी के 7 महीने बाद हार्दिक और नताशा मम्मी-पापा बन गए थे, इनके बच्चे का नाम अगस्तया है।

भव्य तरीके से होगी शादी
अब ये कपल पारंपरिक अंदाज में पति-पत्नी बनने जा रहा है, कहा जा रहा है कि पांड्या और नताशा की दिली हसरत थी कि वो भी भव्य तरीके के साथ शादी करें, जिसमें काफी लोग शामिल हों और वो नाचे-गाएं लेकिन ऐसा उनके साथ हुआ नहीं लेकिन अब वक्त सही हो गया है और इसलिए एक बच्चे के मां-बाप बनने के बाद भी दोनों भव्य तरीके से शादी करने जा रहे हैं।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications