भारतीय टीम की नई जर्सी में क्या है ख़ास? कब और क्यों हटाना पड़ता है स्पॉन्सर का नाम? बहुत कम लोगों को है पता

Indian Cricket Team: भारतीय क्रिकेट टीम की हर नई जर्सी के साथ एक नया अध्याय शुरू होता है। अब एशिया कप के लिए नई जर्सी लॉन्च हुई है, इसमें हर किसी का ध्यान एक चीज पर गया, वह था स्पॉन्सर। जर्सी पर किसी प्रायोजक का नाम देखने को नहीं मिला, ऐसा 23 सालों के बाद हुआ है, जब टीम इंडिया बिना किसी जर्सी स्पॉन्सर के खेलेगी।

​जहां एक तरफ फैन्स इसे देखकर खुश हुए, वहीं दूसरी तरफ कई लोगों के मन में यह सवाल आया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ? क्या यह कोई नया नियम है? हालांकि इस मुद्दे से रेगुलर टच में रहने वाले लोगों को शायद पूरी जानकारी होगी।

indian cricket team

​Indian Cricket Team स्पॉन्सर का नाम क्यों हटा

​सबसे बड़ा और तात्कालिक कारण यह है कि भारतीय टीम के मुख्य स्पॉन्सर ड्रीम11 (Dream11) ने हाल ही में BCCI के साथ अपना करार खत्म कर दिया है। यह फैसला भारत सरकार द्वारा लाए गए 'ऑनलाइन गेमिंग बिल 2025' के कारण लिया गया, जिसने फैंटेसी गेमिंग प्लेटफॉर्म के बिजनेस मॉडल को प्रभावित किया। चूंकि एशिया कप के लिए BCCI को नया स्पॉन्सर नहीं मिला, इसलिए टीम बिना स्पॉन्सर के खेल रही है।

​ICC का भी है एक नियम

यह एक ऐसी जानकारी है जो हर मैच के दौरान सामने नहीं आती। आईसीसी के नियमों के अनुसार, विश्व कप या चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े ICC इवेंट्स में टीम की जर्सी पर मुख्य स्पॉन्सर का लोगो सामने नहीं लगाया जा सकता। इन इवेंट्स में सिर्फ टूर्नामेंट का लोगो और देश का नाम ही दिखना चाहिए। हालांकि, द्विपक्षीय सीरीज में टीम जर्सी पर स्पॉन्सर का नाम लगा सकती है।

किसी द्विपक्षीय सीरीज में जर्सी पर प्रायोजक का नाम नहीं दिखे, तो यह समझ जाना चाहिए कि टीम के पास कोई स्पॉन्सर नहीं है। आईसीसी के इवेंट्स में तो सभी टीमों के ऊपर नियम लागू होता है। आईसीसी अपने ब्रॉडकास्ट नियमों के तहत ऐसा करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+