T20 World Cup के लिए BCCI ने लॉन्च की नई जर्सी, अब इस नए रंग में मैदान पर धमाल मचाएंगे भारतीय खिलाड़ी
अगले महीने अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस साल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम नए अवतार में दिखाई देगी।
नई दिल्ली, 18 सितंबर। अगले महीने अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप का आयोजन किया जाना है। इस साल ऑस्ट्रेलिया की धरती पर वर्ल्ड कप खेला जाएगा। इस वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम नए अवतार में दिखाई देगी। भारत को जो नई जर्सी मिली है वो पुरानी जर्सी से काफी अलग है। अभी तक टीम इंडिया जो जर्सी पहन रही थी वो गहरे नीले रंग की थी, लेकिन अब खिलाड़ी स्काई-ब्लू रंग की जर्सी में दिखाई देंगे।

बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
वर्ल्ड कप शुरू होने से लगभग एक महीने पहले बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया पर भारतीय टीम की इस जर्सी की तस्वीर को शेयर किया है। बीसीसीआई ने मेगा इवेंट के लिए स्काई-ब्लू रंग में वापस जाने का फैसला किया है। पिछली बार टीम स्काई-ब्लू की जगह गहरे नीले रंग की जर्सी पहनकर उतरी थी, लेकिन बीसीसीआई ने एक बार फिर पुराने रंग के साथ जाने का मन बनाया है।
स्काई-ब्लू जर्सी में जीते हैं तीन ICC इवेंट
हालांकि, यह जर्सी पिछली जर्सियों के मुकाबले काफी अलग है। बता दें कि भारत ने स्काई-ब्लू जर्सी में तीन ICC इवेंट जीते हैं। बीसीसीआई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर इसे जारी किया है। इसके साथ ही बीसीसीआई की किट स्पांसर एमपीएल स्पोर्ट्स ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस जर्सी को लॉन्च किया है। इस तस्वीर पर फैंस भी अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
रोहित शर्मा और हार्दिक पंड्या तस्वीर में आ रहे हैं नजर
बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई तस्वीर में रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और हरमनप्रीत कौर के साथ उनकी दो साथी खिलाड़ी दिखाई दे रही हैं। इस नई जर्सी में विराट कोहली नहीं है, जिस पर फैंस हैरानी जता रहे हैं। इससे पहले कोहली भारतीय टीम के सभी जर्सी लॉन्चिंग में नजर आते थे। बता दें कि भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications