'भाभी बुरा मान जाएंगी', फैन गर्ल के प्रपोजल पर शुभमन गिल ने किया रिएक्ट, फैंस ने लिए मजे

Shubman Gill Reacts to Fangirl: भारत के लिए लगातार बल्ले से धमाल मचाने वाले शुभमन गिल सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहे हैं। एक फैन गर्ल के कारण वह चर्चा में आ गए हैं।

Shubman Gill

Shubman Gill Reacts to Fangirl: भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को भारतीय टीम का फ्यूचर माना जा रहा है। विराट कोहली से लेकर सचिन तेंदुलकर हर कोई शुभमन गिल की बल्लेबाजी की सरहाना करने में जुटा हुआ है। शुभमन गिल ने वनडे में दोहरा शतक लगाने के बाद टी-20 में भी शतक जड़ने का कारनामा किया है। गिल का बल्ला इन दिनों विरोधियों पर जमकर हल्ला बोल रहा है।

महिला फैन ने गिल के लिए कही थी दिल की बात

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने अपने टी-20 करियर का पहला शतक लगाया। सचिन तेंदुलकर के सामने गिल ने आतिशी बल्लेबाजी कर सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। इस दौरान एक महिला फैन का पोस्टर खूब वायरल हो रहा था। यह फैन एक प्लेकार्ड के साथ मैदान में पहुंची थी। इस पर लिखा था- टिंडर, शुभमन से मैच करा दो। जिस पर गिल ने जवाब दिया है।

अनजान लड़की के लिए गिल ने किया ये काम

शुभमन गिल ने अब इस अनजान लड़की के लिए कुछ ऐसा किया कि जिसके कारण वह एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। नागपुर में कई जगह इस फैन गर्ल के पोस्टर का प्रचार कर दिया। इस एप ने अपने प्रचार में लड़की की तस्वीर के साथ लिखा है, 'शुभमन इधर तो देख लो'। इस मामले के बाद अब शुभमन गिल ने भी अपना अकाउंट टिंडर पर बना लिया है। शुभमन ने पोस्ट शेयर कर लिखा, 'देख तो लिया अब तम देखों ठीक से..'। गिल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के नीचे लिखा- तेरा हीरो इधर है....

सोशल मीडिया पर फैंस ले रहे हैं मजे

शुभमन गिल के इस पोस्ट पर क्रिकेट फैंस भी अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। शुभमन गिल का नाम सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा के साथ जुड़ चुका है। वही कई बार उन्हें एक्ट्रेस सारा अली खान के साथ भी देखा जा चुका है। एक यूजर ने लिखा कि शुभमन भाभी बुरा मान जाएंगी। जबकि एक फैन ने लिखा कि अब सारा का क्या होगा। शुभमन गिल के पोस्ट के नीचे लगातार फैंस कमेंट्स कर रहे हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टी-20 में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद अब गिल की नजरें ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टेस्ट सीरीज पर होगी। गिल अभी शानदार फॉर्म से गुजर रहे हैं, ऐसे में उनकी कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी बल्ले से रनों की बरसात करने की होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+