1984 में जो हुआ, वो 2023 के फाइनल में भी देखने को मिला, भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हरा रचा इतिहास
India vs Sri Lanka, Final: फाइनल में भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से हराकर एशिया कप के खिताब पर कब्जा जमा लिया है। भारत के इस जीत के हीरो तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज रहे। मोहम्मद सिराज ने भारत के लिए सबसे अधिक 6 विकेट लेने में सफलता हासिल की। मोहम्मद सिराज के इस दमदार प्रदर्शन की बदौलत भारत ने आसानी से इस मुकाबले को जीतने का काम किया। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीतकर इतिहास रच दिया है। गेंद के मामले में यह भारत की सबसे बड़ी जीत रही।
1984 में टीम इंडिया ने किया था कमाल: साल 1984 में भारतीय टीम ने एशिया कप का खिताब जीता था। 1984 में यूएई के शारजाह में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच पहला एशिया कप का टूर्नामेंट खेला गया था। सुनील गावस्कर की कप्तानी में भारत ने इस टूर्नामेंट में श्रीलंका को 10 विकेट से हाराया था। भारतीय टीम ने इस मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की थी।

कुछ इसी तरह मिली थी जीत: भारत को साल 1984 में भी साल 2023 के फाइनल की तरह ही जीत मिली थी। साल 1984 में हुए इस मुकाबले में श्रीलंका की टीम महज 96 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। भारत की तरफ से चेतन शर्मा और मदन लाल ने तीन-तीन विकेट झटके थे। वहीं मनोज प्रभाकर ने दो विकेट अपने नाम करने में सफलता हासिल की। जबकि रवि शास्त्री ने भी एक विकेट चटकाने का काम किया।
भारत को मिली थी 10 विकेट से जीत: भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज सुरिंदर खन्ना और गुलाम पारकर ने नाबाद 97 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी। भारत ने 21.4 ओवर में सुरिंदर खन्ना के अर्धशतक की बदौलत आसानी से जीत हासिल कर ली। फैंस को साल 2023 में रोहित शर्मा की कप्तानी में 10 विकेट से मिली भारत की इस जीत ने एशिया कप के 1984 के उस मुकाबले की याद दिला दी।
1984 में ऐसी थी भारत की प्लेइंग इलेवन: सुरिंदर खन्ना (विकेटकीपर), गुलाम पारकर, दिलीप वेंगसरकर, सुनील गावस्कर (कप्तान), संदीप पाटिल, रवि शास्त्री, कीर्ति आजाद, रोजर बिन्नी, मदन लाल, मनोज प्रभाकर, चेतन शर्मा।
1984 में ऐसी थी श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन: सिदथ वेट्टीमुनी, ब्रेंडन कुरुप्पु (विकेटकीपर), रॉय डायस, दलीप मेंडिस (कप्तान), रंजन मदुगले, अर्जुन रणतुंगा, अरविंद डी सिल्वा, शॉल करनैन, रवि रत्नायके, सोमचंद्र डी सिल्वा, विनोथेन जॉन।












Click it and Unblock the Notifications