IND vs WI: विराट कोहली ने राहुल द्रविड़ के साथ शेयर की तस्वीर, पुराने दिनों को यादकर हुए भावुक

India Vs West Indies test Series Rahul Dravid and Virat Kohli: 12 जुलाई से विंडसर पार्क, रोसेउ, डोमिनिका में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय खिलाड़ी तैयार हैं। लंबे समय बाद डोमिनिका की पिच पर भारतीय टीम मैच खेलने के लिए उतरेगी। विराट कोहली ने इस मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

द्रविड़ के साथ शेयर की तस्वीर: मैच से पहले विराट कोहली ने कोच राहुल द्रविड़ के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए कोहली ने पुराने दिनों को याद कर एक प्यार सा कैप्शन भी लिखा है। कोहली ने कैप्शन में लिखा कि केवल दो खिलाड़ी 2011 में डोमिनिका में खेले गए आखिरी टेस्ट का हिस्सा थे। कभी नहीं सोचा था कि हम दोबारा इस तरह भारतीय टीम में एक साथ होंगे। बहुत आभारी।

 Virat Kohli 1

कोहली-द्रविड़ ने खेला था अंतिम मैच: साल 2011 में खेले गए टेस्ट मैच के दौरान विराट कोहली और राहुल द्रविड़ टेस्ट टीम का हिस्सा थे और साथ में खेले थे। अब 12 साल बाद ये दोनों खिलाड़ी एक बार टीम का हिस्सा हैं। लेकिन दोनों की जिम्मेदारियां अलग-अलग है। विराट कोहली अभी भी बतौर खिलाड़ी भारत के लिए खेलेंगे, जबकि राहुल द्रविड़ कोचिंग की जिम्मेदारी संभालते नजर आएंगे।

राहुल द्रविड़ के पास बड़ा रिकॉर्ड: वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके सरजमीं पर सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में राहुल द्रविड़ का नाम टॉप पर है। राहुल द्रविड़ के नाम यहां पर 1838 रन बनाए हैं। वहीं कोहली के 1365 रन हैं। ऐसे में विराट कोहली को राहुल द्रविड़ से आगे निकलने के लिए वेस्टइंडीज के खिलाफ दोनों ही टेस्ट में बड़ी पारियां खेलनी होंगी।

होनी है 2 टेस्ट मैचों की सीरीज: भारत और वेस्टइंडीज़ की टीमें 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हार झेलने के बाद भारत के लिए यह सीरीज बेहद अहम होने वाला है। भारतीय टीम ने इस सीरीज के लिए टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को जोड़ने का काम भी किया है। जो पहली बार इस सीरीज के जरिए भारत के लिए टेस्ट मैच खेलते नजर आ सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+