IND vs WI: बिना बल्ला उठाये ही किंग कोहली ने बनाया गजब का रिकॉर्ड, कोई भारतीय नहीं कर सका ऐसा
India Vs West Indies odi virat Kohli: भारतीय टीम की जान कहे जाने वाले विराट कोहली अपने बल्ले से रिकॉर्ड की झड़ी लगाते रहे हैं। विराट कोहली के नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कई बड़े रिकॉर्ड हैं। कोहली अपनी बल्लेबाजी से अक्सर फैंस का दिल जीतते रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ विराट कोहली बल्लेबाजी करने मैदान पर नहीं उतरे, लेकिन अपनी फील्डिंग से उन्होंने सुर्खियां बटोरी।
बल्लेबाजी करने नहीं आए कोहली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली बल्लेबाजी करने के लिए पहले वनडे मैच में नहीं आए। वनडे में भारत के लिए विराट कोहली नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हैं। लेकिन इस मुकाबले में कोहली की जगह सूर्यकुमार यादव को नंबर तीन बैटिंग करने का मौका दिया गया। सूर्यकुमार यादव बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 19 रन बनाकर आउट हो गए।

कोहली ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड: विराट कोहली ने बिना बल्लेबाजी किए ही इस मुकाबले में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। विराट कोहली भारत के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ पचासवीं वनडे जीत का हिस्सा हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछली 50 वनडे जीत में विराट कोहली टीम के साथ रहे हैं। कोहली के अलावा कोई दूसरा खिलाड़ी यह कारनामा नहीं कर सका है।
दूसरे वनडे में होगी रनों की उम्मीद: विराट कोहली से अब फैंस को दूसरे वनडे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद होगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने शानदार शतक जड़ा था। कोहली अपने इस फॉर्म को वनडे में भी बरकरार रखना चाहेंगे। वर्ल्ड कप से पहले विराट कोहली वनडे क्रिकेट में अपनी पुरानी लय हासिल करना चाहेंगे। भारत में होने वाले वर्ल्ड कप में विराट कोहली का रोल टीम के लिए बेहद अहम साबित होगा।












Click it and Unblock the Notifications