IND vs WI: फिर होगी भारत-वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत, रोहित-कोहली नहीं इन पांच धुरंधरों पर रहेगी नजर

India Vs West Indies odi Rohit Sharma: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में 5 विकेट से जीत हासिल कर भारत ने सीरीज का आगाज शानदार अंदाज में किया। भारत की कोशिश अब दूसरे मुकाबले में भी दमदार प्रदर्शन करने की होगी। आइए एक नजर डालते हैं भारतीय टीम के पांच ऐसे खिलाड़ियों पर जो दूसरे मुकाबले में टीम के लिए मैच विनिंग प्रदर्शन कर सकते हैं।

सूर्यकुमार यादव: भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव पहले मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं कर सके थे। उनकी बल्लेबाजी का आक्रमक अंदाज वेस्टइंडीज के गेंदबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। सूर्यकुमार यादव भी भारत के लिए बड़ी पारी खेल टीम में अपनी जगह स्थायी करना चाहेंगे। सूर्यकुमार यादव ने टी-20 में कमाल का प्रदर्शन किया है, लेकिन वनडे में वह अभी भी बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं।

India Vs West Indies

हार्दिक पंड्या: भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पंड्या अपनी गेंदबाजी से मैच को कंट्रोल में रख सकते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में पंड्या भारतीय टीम के लिए अहम होंगे क्योंकि उनकी गेंदबाजी के साथ-साथ टीम को उनके बल्ले से रनों की उम्मीद भी होगी। पहले वनडे में पंड्या ने नाबाद 5 रन बनाए जबकि 1 विकेट झटकने में सफलता हासिल की।

रवींद्र जडेजा: रवींद्र जडेजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन किया था। जडेजा ने पहले मैच में शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल और रोमारियो शेफर्ड जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को आउट किया था। रवींद्र जडेजा ने छह ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट लिए। जडेजा से टीम को दूसरे मैच में भी इस तरह के प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

कुलदीप यादव: कुलदीप यादव की फिरकी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पहले मुकाबले में बुरी तरह फंस गए थे। 'चाइनामैन' कुलदीप ने तीन ओवरों में महज 6 रन देकर चार विकेट झटके। कुलदीप यादव दूसरे मुकाबले में एक बार फिर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों पर हावी हो सकते हैं।

ईशान किशन: भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने पहले मैच में अर्धशतक जड़ा था। वह अपने फॉर्म को दूसरे मुकाबले में भी बरकरार रखना चाहेंगे। पहले मैच में ईशान ने 46 गेंदों में सात चौके और एक छक्का लगाते हुए 52 रन बनाए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+