IND vs WI: डेब्यू कर रहे तिलक वर्मा ने लूटी महफिल, जानें टॉप 7 बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन
West Indies vs India, 1st T20 Highlights: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज भारत ने हार के साथ किया। भारत को पहले टी-20 मैच में 4 रनों से हार झेलनी पड़ी। इस हार के बाद भारतीय टीम के बल्लेबाजों को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं। वहीं टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या भी फैंस के निशाने पर आ गए हैं। भारत को अब आने वाले मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।
तिलक वर्मा ने लुटी महफिल: आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए कई दमदार पारियां खेलने वाले तिलक वर्मा को इस मुकाबले में डेब्यू करने का मौका मिला। तिलक वर्मा ने अपने पहले ही मुकाबले में टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए। तिलक वर्मा ने 22 गेंदों में 3 छक्के और दो चौके की मदद से 39 रन बनाए। लेकिन वह टीम को जीत दिलाने में सफल नहीं हो सके।

गिल-किशन का फ्लॉप प्रदर्शन: 150 रनों का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के लिए ईशान किशन और शुभमन गिल कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। ये दोनों ही बल्लेबाज पहले टी-20 मैच में फ्लॉप रहे। ईशान किशन ने 66.67 और शुभमन गिल ने 33.33 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की। ईशान किशन 6 तो वहीं शुभमन गिल 3 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सूर्यकुमार भी रहे फ्लॉप: टी-20 क्रिकेट में अपनी एक अलग छाप छोड़ने वाले सूर्यकुमार यादव भी इस मुकाबले में फ्लॉप रहे। सूर्यकुमार और तिलक ने तीसरे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई। लेकिन सूर्यकुमार यादव 21 गेंद में 21 रन बनाकर आउट हो गए। जिसके बाद टीम की परेशानी और बढ़ गई।
कप्तान हार्दिक भी नहीं कर सके कमाल: भारत के कप्तान हार्दिक पंड्या के पास को जीत दिलाने का शानदार मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। कप्तान हार्दिक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर भारतीय पारी को संभाला। ऐसा लग रहा था कि ये दोनों भारत को आसानी से जीत दिला देंगे। हार्दिक ने 19 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो गए। जबकि संजू ने 12 गेंद में 12 रन बनाने का काम किया।
अक्षर पटेल भी नहीं चले: नंबर सात पर बल्लेबाजी करने आए अक्षर पटेल पर भारत को जीत दिलाने की जिम्मेदारी थी। अक्षर पटेल कई मौकों पर ऐसी सिचुएशन से टीम को जीत दिला चुके थे। लेकिन इस मुकाबले में वह ऐसा करने में नाकाम रहे। 19वें ओवर की पहली गेंद पर बड़ा शॉट लगाने की कोशिश में वह आउट हो गए। उन्होंने 11 गेंदों में 13 रनों की पारी खेली।












Click it and Unblock the Notifications