'शर्मा जी अब पता चला अश्विन की अहमियत', फैंस ने दिखाया BCCI और रोहित शर्मा को आईना
India Vs West Indies Fans reaction: रविचंद्रन अश्विन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। टेस्ट मैच के पहले ही दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ गेंदबाजी करते हुए अश्विन ने इतिहास रच दिया। इस प्रदर्शन के बाद अश्विन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह टीम के लिए कितने उपयोगी खिलाड़ी हैं।
आईसीसी के नंबर-1 गेंदबाज: रविचंद्रन अश्विन आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन गेंदबाज हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में उन्हें टीम से बाहर रखने के फैसले की काफी आलोचना की गई थी। भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में हार का सामना करना पड़ा था। हार के लिए दिग्गजों ने सही प्लेइंग इलेवन का चयन नहीं होने को जिम्मेदार ठहराया था।

डोमिनिका में झटके पांच विकेट: टीम में वापस आते ही पहली पारी में आर अश्विन ने पांच विकेट लेने का कारनामा किया। विंडीज के खिलाफ 5वीं बार अश्विन ने एक पारी में पांच विकेट लेने में सफलता हासिल की। वेस्टइंडीज टीम के सलामी बल्लेबाज तेगनारायण चंद्रपॉल का विकेट लेते ही अश्विन ने एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। वह पहले भारतीय गेंदबाज बन गए जिन्होंने पिता और बेटे दोनों का विकेट टेस्ट मैच में लिया है। अश्विन तेगनारायण चंद्रपॉल का विकेट लेने से पहले उनके पिता वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनारयण को साल 2011 में टेस्ट में आउट किया था।
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस गुस्सा: अश्विन की बेहतरीन गेंदबाजी को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस लगातार कप्तान रोहित शर्मा को ट्रोल कर रहे हैं। इसके साथ ही अश्विन इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने 700 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल मैच में अश्विन को बाहर बिठाना भारतीय कप्तान और कोच की एक बड़ी गलती मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications