3 दुर्भाग्यशाली भारतीय खिलाड़ी जिनको वेस्टइंडीज दौरे की टेस्ट टीम में नहीं चुना गया

India vs West Indies: वेस्टइंडीज दौरे पर भारतीय टीम की घोषणा शुक्रवार को कर दी गई थी। इस टीम में कुछ युवा खिलाड़ियों को जगह दी गई और सीनियरों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। टीम इंडिया के दिग्गज चेतेश्वर पुजारा और उमेश यादव को बाहर कर दिया गया। दोनों वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल में खेले थे।

आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ को टीम में जगह मिली है। रणजी ट्रॉफी में शानदार खेल का प्रदर्शन करने वाले कुछ खिलाड़ी टीम में शामिल नहीं हैं। उनको नहीं खिलाने पर सवाल भी उठे हैं। उन तीन खिलाड़ियों का जिक्र यहाँ किया गया है।

sarfaraz and panchal

सरफराज खान

सबसे ज्यादा हंगामा सरफराज खान को लेकर ही हो रहा है और उनके आंकड़ों को देखा जाए तो टीम में शामिल किया जाना चाहिए था। सरफराज खान ने रणजी में करीबन 80 के औसत से 3500 से ज्यादा रन जड़े हैं और ये रन सिर्फ 37 मैचों में आये हैं। ख़ास बात तो यह है कि उनके नाम एक तिहरा शतक भी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी उनको टीम इंडिया का हिस्सा बनाने की मांग उठी थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उनको इस बार मौका मिलना चाहिए था।

प्रियांक पांचाल

घरेलू क्रिकेट में रेड बॉल क्रिकेट के साथ प्रियांक पांचाल की निरन्तरता देखने को मिली है। वह भारत ए के लिए भी खेले हैं और बेहतरीन काम किया है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में पांचाल के नाम 7000 से भी ज्यादा रन हैं और उन्होंने 111 मैच खेले हैं। उनके बल्ले से कुल 26 शतकीय पारियां देखने को मिली हैं। पांचाल के नाम भी एक तिहरा शतक है। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 314 रन है। विंडीज दौरे पर वह टीम में आने के हकदार थे।

अभिमन्यू ईश्वरन

इस खिलाड़ी को बांग्लादेश दौरे पर टीम में चुना गया था लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला था। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 87 मैचों में कुल 6500 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। उनका उच्चतम स्कोर 233 रनों का है और 22 शतकीय पारियां आई हैं। इसके अलावा वह 26 फिफ्टी जड़ने में भी सफल रहे हैं। इस तरह टीम इंडिया में आने के लिए उनकी दावेदारी मजबूत थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+