WI vs IND, Toss: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, जानें प्लेइंग 11
West Indies vs India, 1st T20 Toss Updates: त्रिनिदाद में पोर्ट ऑफ स्पेन के ब्रायन लारा क्रिकेट एकेडमी स्टेडियम में टॉस वेस्टइंडीज ने जीता। वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। यह भारत का 200वां इंटरनेशनल टी-20 मैच है।
हाईस्कोरिंग हो सकता है मुकाबला: वेस्टइंडीज और भारत के बीच होने वाला यह मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। इन दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला भी बड़े स्कोर का रहा था। इस मैच में भारत ने 351 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की टीम में टी-20 सीरीज के लिए कई बदलाव हुए हैं। वनडे के मुकाबले में टी-20 में वेस्टइंडीज की टीम काफी मजबूत दिखाई पड़ रही है।

तिलक वर्मा-मुकेश कुमार ने किया डेब्यू: भारत के लिए इस मैच में तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज मुकेश कुमार को टी-20 में डेब्यू करने का मौका मिला है। मुकेश कुमार ने तीसरे वनडे में भारत के लिए तीन विकेट झटकने का काम किया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में भारतीय टीम के खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगे। रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना भारतीय टीम की बल्लेबाजी युवाओं पर निर्भर रहेगी।
ऐसे देखें लाइव मैच: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मुकाबला फैंस आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स पर मैच का लाइव प्रसारण देखा जा सकता है। वहीं फैनकोड एप और जियो सिनेमा पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। जियो सिनेमा और डीडी स्पोर्ट्स पर मैच देखने के लिए फैंस को कोई भी पैसा खर्च नहीं करना होगा।
भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन : शुभमन गिल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), संजू सैमसन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: काइल मेयर्स, ब्रैंडन किंग, जॉनसन चार्ल्स (डब्ल्यू), निकोलस पूरन, शिम्रोन हेटमेयर, रोवमैन पॉवेल (सी), जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, अकील होसेन, अल्ज़ारी जोसेफ, ओबेड मैककॉय।












Click it and Unblock the Notifications