IND vs WI: वनडे सीरीज के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका! वर्ल्ड कप से पहले होगी अग्नि परीक्षा
India Vs West Indies odi Series team squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेला जाना है।
India Vs West Indies odi Series team squad: भारत और वेस्टइंडीज के बीच अगले महीने तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। टेस्ट सीरीज के बाद वनडे सीरीज का आगाज किया जाएगा। दोनों ही देशों के लिए वर्ल्ड कप के लिहाज से ये वनडे सीरीज बेहद अहम होने वाली है। भारत और वेस्टइंडीज दोनों की कोशिश इस सीरीज को अपने नाम करने की होगी।
गलतियों को सुधारने की कोशिश: भारतीय टीम पिछली गलतियों को भुलाकर एक मजबूत टीम को वेस्टइंडीज दौरे पर भेजना चाहेगी। वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में कुछ बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। इस सीरीज में भारत के पास खुद को साबित करने का मौका होगा। वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए कप्तान रोहित शर्मा को इस सीरीज से बाहर रखा जा सकता है।

युवा खिलाड़ियों को मौका: आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार प्रदर्शन करने वाले शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़ और रिंकू सिंह को इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज भेजा जाना तय माना जा रहा है। श्रेयस अय्यर की गैर मौजूदगी में रिंकू सिंह को टीम बतौर मिडल ऑर्डर बल्लेबाज या फिनिशर की भूमिका के लिए जगह दे सकती है। वर्ल्ड कप से पहले इन खिलाड़ियों की इस दौरे पर अग्नि परीक्षा होगी।
हार्दिक हो सकते हैं टीम के कप्तान: वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले सीरीज से पहले चयनकर्ताओं की मीटिंग भी होनी है। ऐसा माना जा रहा है कि 27 जून को टीम का ऐलान कर दिया जाएगा। एशिया कप और वर्ल्ड कप से पहले ही टीम इंडिया के पास वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में दमदार प्रदर्शन करने का मौका होगा। रोहित शर्मा के छुट्टी लेने के बाद से टीम इंडिया की कप्तानी के लिए हार्दिक पंड्या को चुना जा सकता है।
वनडे सीरीज के लिए ऐसी हो सकती है टीम: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, रिंकू सिंह, संजू सैमसन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), जितेश शर्मा, रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।












Click it and Unblock the Notifications