IND vs SL: भारतीय टीम में किन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका? मैच से पहले यहां जानें प्लेइंग 11
India vs Srilanka 1st T20 Team India playing 11: भारतीय टीम 27 जुलाई से श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी 20 सीरीज खेलने के लिए तैयार है। सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम की अगुआई करेंगे, जबकि चरिथ असलंका श्रीलंका की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों के टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैचों से संन्यास लेने के बाद यह सीरीज युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद जरूरी है।
भारत का पलड़ा रहा है भारी
टी 20 इंटरनेशनल में भारत का पलड़ा श्रीलंका पर भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच खेले गए 29 मैचों में से भारत ने 19 जीते हैं, जबकि श्रीलंका को सिर्फ 9 मैचों में जीत मिली है। श्रीलंकाई धरती पर भारत ने 8 में से 5 मैच जीते हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि भारत श्रीलंका के खिलाफ मजबूत स्थिति में है। ऐसे में टी-20 सीरीज में भारतीय टीम अपना दमखम दिखाने को बेताब होगी।

इन खिलाड़ियों का खेलना तय
टी 20 विश्व कप और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी। यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल से ठोस शुरुआत की उम्मीद होगी। मध्यक्रम सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत और हार्दिक पंड्या जैसे अनुभवी खिलाड़ियों पर काफी कुछ निर्भर करेगा। गेंदबाजी लाइनअप भी मजबूत दिख रही है जिसमें अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं।
श्रीलंका के लिए ये खिलाड़ी होंगे अहम
दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम टी 20 विश्व कप 2024 में अपने खराब प्रदर्शन से उबरकर वापसी करना चाहेगी। कप्तान चरिथ असलंका को उम्मीद है कि वह अपनी टीम के लिए एक नई शुरुआत करने में कामयाब होंगे। कुसल मेंडिस, दिनेश चांदीमल और दासुन शनाका जैसे सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में वानिंदु हसरंगा और मथिशा पथिराना अहम होंगे।
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, यशस्वी जयसवाल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई और मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की संभावित प्लेइंग इलेवन: चैरिथ असलांका (कप्तान), पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, दिनेश चंडीमल, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, मथिशा पथिराना और बिनुरा फर्नांडो।












Click it and Unblock the Notifications