Ind vs SL: मियां मैजिक ने जीता अनुष्का शर्मा का भी दिल, खतरनाक गेंदबाजी देख लिखी ये बात

India vs Sri Lanka, Final: भारत और श्रीलंका के बीच आर प्रेमदासा स्टेडियम में फाइनल मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। सुपरफोर में श्रीलंका की टीम ने भारतीय टीम को कड़ी टक्कर देखने का काम किया था। ऐसे में फाइनल में एक रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही थी। कई लोग तो इस मैच के लिए श्रीलंका को उनके होमग्राउंड पर फेवरेट बता रहे थे। लेकिन भारतीय टीम ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबकी बोलती बंद कर दी।

सिराज ने बरपाया कहर: टॉस हारकर पहले गेंदबाजी करने उतरे भारतीय बॉलर का प्रदर्शन देखकर हर कोई हैरान है। भारतीय गेंदबाजों के आगे श्रीलंकाई पारी 50 रन पर सिमट गई। भारत ने 6.1 ओवर में मैच 10 विकेट से जीत लिया। भारत की इस जीत के सबसे बड़े हीरो मोहम्मद सिराज रहे। मोहम्मद सिराज ने टीम के लिए अपने करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस देते हुए छह विकेट हासिल करने में सफलता हासिल की।

ind vs sl 1

अनुष्का शर्मा ने कही दिल की बात: बॉलीवुड एक्ट्रेस और विराट कोहली की वाइफ अनुष्का शर्मा भी मोहम्मद सिराज की गेंदबाजी से काफी प्रभावित नजर आईं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए मोहम्मद सिराज की जमकर प्रशंसा की। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर सिराज की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि क्या बात है मियां मैजिक....। अनुष्का के इस पोस्ट को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और लगातार इस पर कमेंट्स कर रहे हैं।

भारत ने आठवीं बार जीती ट्रॉफी: श्रीलंका को हराने के साथ ही भारत ने आठवीं बार एशिया कप के ट्रॉफी को अपने नाम किया। इससे पहले भारत ने साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016 और 2018 में खिताब जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में ही साल 2018 में भारत ने टी-20 फॉर्मेट में यह खिताब जीता था। रोहित की कप्तानी में अब भारत ने वनडे फॉर्मेट में भी इस ट्रॉफी को अपने नाम किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+