IND vs SL: कैसे खरीद सकते हैं विराट कोहली के 100वें टेस्ट मैच के लिए टिकट
मोहाली, 2 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए तैयार है। पहला मुकाबला मोहाली के पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस जगह पर आखिरी बार 6 साल पहले टेस्ट मैच खेला गया। अब 4 मार्च को होने वाला मुकाबला विराट कोहली का 100वांट टेस्ट मैच भी होगा और इसी कारण से बीसीसीआई ने दर्शकों को स्टेडियम में आने की छूट दे दी है। वर्ना पहले यह तय हुआ था कि खाली स्टेडियमों में मुकाबले खेले जाएंगे।

कल, बोर्ड ने कोहली की शानदार उपलब्धि के लिए 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम के अंदर अनुमति दे दी है।
मोहाली स्टेडियम में अधिकतम बैठने की क्षमता 25,000 है और यह बीसीसीआई द्वारा बताए गए प्रतिशत के आधार पर अधिकतम 12,500 दर्शकों तक ही सीमित रहेगा। पब्लिक के लिए पेटीएम इनसाइडर पर बुधवार से टेस्ट के लिए टिकट उपलब्ध होंगे और इसके खुलने के कुछ ही घंटों में टिकटों के पूरी तरह से बिक जाने की संभावना है।
पीसीए के कोषाध्यक्ष आरपी सिंगला ने स्पोर्ट्सकीड़ा के हवाले से कहा, "हमें बीसीसीआई से मोहाली में पहले टेस्ट मैच के लिए प्रशंसकों को अनुमति देने के बारे में कहा गया। अब तक हम बुधवार से टिकटों की ऑनलाइन बिक्री की अनुमति देंगे। विराट कोहली को अपना 100वां टेस्ट मैच खेलते हुए देखने के लिए प्रशंसक मौजूद रहेंगे। "
इस बीच, रोहित शर्मा सबसे लंबे प्रारूप में पहली बार देश का नेतृत्व करेंगे। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज को कुछ हफ्ते पहले पूर्णकालिक कप्तान नियुक्त किया गया था और भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान विराट कोहली की जगह उनके कंधों पर एक बड़ी जिम्मेदारी होगी। भारत ने अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा, इशांत शर्मा और रिद्धिमान साहा को श्रृंखला के लिए ड्रॉप कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications