India U19 vs South Africa U19 Live Streaming: भारत-साउथ अफ्रीका का अंतिम मैच आज, कैसे देखें लाइव
India U19 vs South Africa U19 Live Streaming: भारत और साउथ अफ्रीका की अंडर-19 टीमों के बीच खेली जा रही यूथ वनडे सीरीज़ का तीसरा और अंतिम मुकाबला आज खेला जाएगा। यह मैच विलोमूरे पार्क, बेनोनी में आयोजित होगा और मुकाबले की शुरुआत सुबह 9:30 बजे (LOCAL Time) से होगी।
इस सीरीज़ में अब तक भारतीय अंडर-19 टीम का पूरी तरह दबदबा देखने को मिला है। पहले दो मुकाबलों में भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर पहले ही सीरीज़ पर कब्जा जमा लिया है। दोनों ही मैच बारिश से प्रभावित रहे, लेकिन डकवर्थ-लुईस नियम के तहत भारत को विजेता घोषित किया गया।

भारतीय टीम ने मुश्किल परिस्थितियों में भी बेहतर खेल दिखाया और हर विभाग में साउथ अफ्रीका से आगे नजर आई। बल्लेबाज़ों ने सीमित मौकों का पूरा फायदा उठाया, वहीं गेंदबाज़ों ने दबाव के क्षणों में शानदार अनुशासन दिखाया। दूसरी ओर, मेज़बान साउथ अफ्रीका की टीम बारिश से प्रभावित मुकाबलों में वापसी नहीं कर सकी।
अब तीसरे और अंतिम यूथ वनडे में भारतीय टीम की नज़रें क्लीन स्वीप पर होंगी। सीरीज़ जीतने के बाद भी युवा खिलाड़ी इस मुकाबले को हल्के में नहीं लेना चाहेंगे और जीत के साथ दौरे का समापन करने के इरादे से मैदान में उतरेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की कोशिश सम्मान बचाने की होगी।
IND U19 vs SA U19 Live
भारत और साउथ अफ्रीका अंडर-19 के बीच खेले जाने वाले इस मुकाबले का भारत में लाइव टेलीविजन प्रसारण नहीं किया जाएगा। हालांकि फैंस मैच को लाइव स्कोर और बॉल-बाय-बॉल कमेंट्री के जरिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर फॉलो कर सकते हैं। यह यूथ वनडे मुकाबला भारत में दोपहर 1 बजे शुरू होगा, आधे घंटे पहले टॉस जो जाएगा।
भारत अंडर-19 टीम
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आर. एस. अम्ब्रिश, कनिष्क चौहान, मोहम्मद एनान, खिलान पटेल, दीपेश देवेंद्रन, किशन कुमार सिंह, युवराज गोहिल, उधव मोहन, राहुल कुमार, हेनिल पटेल
साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम
जोरिक वैन शाल्कविक, अदनान लगाडिएन, मुहम्मद बुलबुलिया (कप्तान), जेसन रोवल्स, अरमान मनैक, डेनियल बोसमैन, लेथाबो फहलामोहलाका (विकेटकीपर), माइकल क्रुइस्कैम्प, जेजे बैसन, एनाथी कित्शिनी, बायंडा माजोला, कॉर्नी बोथा, बैंडाइल म्बाथा, पॉल जेम्स, नटांडो सोनी












Click it and Unblock the Notifications