IND vs SA: जीत के बाद भी टेंशन में साउथ अफ्रीका, दूसरे टेस्ट के लिए रोहित शर्मा ने भरी हुंकार

India vs South Africa, 1st Test: सेंचुरियन टेस्ट मैच जीतने के बाद साउथ अफ्रीका को एक बड़ा झटका लगा है। पहले टेस्ट मैच को साउथ अफ्रीका की टीम ने सिर्फ तीन दिनों में ही अपने नाम कर लिया। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अब दूसरे टेस्ट मैच का आगाज 3 जनवरी से होना है। लेकिन दूसरे टेस्ट मैच से ठीक पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा हैम्सट्रिंग में लगी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

टेम्बा बावुमा चोटिल होकर बाहर: भारतीय खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दौरान टेम्बा बावुमा फील्डिंग करते हुए हैमस्ट्रिंग के चलते चोटिल हो गए। जिसके कारण उन्होंने उस मुकाबले में बल्लेबाजी भी नहीं की। अब टेम्बा बावुमा केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में भी नजर नहीं आएंगे। दूसरे टेस्ट मैच से टेम्बा बावुमा बाहर हो गए हैं। टेम्बा बावुमा की जगह अपना आखिरी टेस्ट सीरीज खेलने वाले दिन डीन एल्गर को टीम का कप्तान बनाया गया है।

Rohit Sharma 1

डीन एल्गर बने कप्तान: डीन एल्गर इससे पहले भी साउथ अफ्रीका के लिए टेस्ट फॉर्मेट में कप्तानी कर चुके हैं। डीन एल्गर की कप्तानी में साउथ अफ्रीका ने अब तक 17 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से टीम को 9 मैचो में जीत हासिल हुई है। जबकि सात मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं तीन मैच ड्रॉ पर आकर समाप्त हो गया था।

रोहित शर्मा हुए निराश: साउथ अफ्रीका से मिली बड़ी हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा निराश नजर आए। तीसरे दिन ही एक पारी और 32 रनों से मिली हार के बाद रोहित शर्मा ने टीम की बड़ी गलती बताई। रोहित शर्मा ने कहा कि पहली पारी में 245 रन बनाने के बाद हम साउथ अफ्रीका को कम स्कोर पर रोकने में नाकाम रहे। हम गेंद से परिस्थितियों का बेहतर लाभ नहीं उठा सके। जबकि दूसरी पारी में बल्लेबाजों ने भी मिले मौके का सही फायदा नहीं उठाया।

रोहित ने मानी गलती: रोहित शर्मा ने माना कि दोनों ही पारियों में भारतीय बल्लेबाजों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया। हमने साउथ अफ्रीका के खिलाड़ियों को स्कोर करते देखा। हमें विरोधी टीम से उनकी मजबूती को समझना होगा। हमने अच्छे बल्लेबाजी नहीं की जिसकी वजह से हम इस स्थिति में खड़े हैं।

वापसी का भरोसा: हालांकि, रोहित शर्मा ने इसके साथ ही केपटाउन में होने वाले दूसरे टेस्ट में वापसी की उम्मीद जताई है। उन्होंने कहा कि हम दूसरे टेस्ट मैच में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और सीरीज में वापस आएंगे। बता दें कि कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला भी इस मुकाबले में खामोश रहा। वह दोनों ही पारियों में फ्लॉप साबित हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+