India vs South Africa ODI Free Mein Kaise Dekhen: भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच फ्री में देखें, करना है एक छोटा काम
India vs South Africa ODI Free Mein Kaise Dekhen: टेस्ट के बाद भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें अब एकदिवसीय सीरीज में टक्कर के लिए तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला रांची में रविवार को होने वाला है। रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों इस मुकाबले में खेलने वाले हैं।
यह रोमांचक वनडे मुकाबला आप बिल्कुल मुफ्त में देख सकते हैं। झारखण्ड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम, रांची में दोनों टीमों की तरफ से जीत दर्ज कर सीरीज में लीड बनाने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि काम इतना आसान नहीं कहा जा सकता है। मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, और फैंस इसे विभिन्न प्लेटफार्मों पर बिना किसी शुल्क के लाइव देख सकते हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीमिंग का विकल्प
डिजिटल युग में, लाखों दर्शक अपने स्मार्टफोन या टैबलेट पर क्रिकेट देखना पसंद करते हैं। इस मैच को ऑनलाइन मुफ्त में देखने का सबसे अच्छा तरीका है जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) ऐप का उपयोग करना। यह ऐप अक्सर प्रमुख क्रिकेट टूर्नामेंट्स की लाइव स्ट्रीमिंग की पेशकश करता है। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन की आवश्यकता रहेगी।
टेलीविजन पर मुफ्त प्रसारण
जिन दर्शकों के पास डीडी फ्री डिश (DD Free Dish) कनेक्शन है, उनके लिए यह मैच टेलीविजन पर भी पूरी तरह से मुफ्त उपलब्ध रहेगा। भारत का राष्ट्रीय खेल प्रसारक चैनल डीडी स्पोर्ट्स (DD Sports) इस मैच का सीधा प्रसारण करेगा। यदि आपके पास डीडी फ्री डिश है, तो बस अपने टीवी पर डीडी स्पोर्ट्स चैनल ट्यून करें, वहां मुफ्त लाइव देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी मैच देखा जा सकता है लेकिन वहां मुफ्त मैच देखने की सुविधा नहीं रहेगी।
मैच में कौन जीत सकता है
घरेलू फैन्स के सामने खेलने का फायदा टीम इंडिया को होगा लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम की हालिया फॉर्म काफी शानदार चल रही है। दक्षिण अफ्रीकी टीम इस मैच को आसानी से भारत के पक्ष में नहीं जाने देगी। टीम इंडिया को अपना बेस्ट देना होगा, तभी निर्णय अनुकूल आएगा।












Click it and Unblock the Notifications