T20 World Cup से बाहर होने पर छलका ईशान किशन का दर्द, खुद बताया कहां हो गई चूक

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच रांची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया।

India vs South Africa, Ishan Kishan : भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच रांची में खेले गए दूसरे वनडे मैच में ईशान किशन ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। ईशान किशन की आक्रामक बल्लेबाज़ी के दम पर भारत दूसरे वनडे मैच को आसानी से जीतने में सफल रहा। ईशान किशन और श्रेयस अय्यर ने दो विकेट गिरने के बाद अलग ही अंदाज में बल्लेबाजी की और सात विकेट से भारत को जीत दिला दी।

ईशान किशन ने बनाए 93 रन, अय्यर ने जड़ा शतक

ईशान किशन ने बनाए 93 रन, अय्यर ने जड़ा शतक

श्रेयस अय्यर इस मुकाबले में अंत तक 113 रन बनाकर नाबाद रहे। लेकिन ईशान किशन 93 रन कैच आउट हो गए और अपना पहला वनडे शतक लगाने से चूक गए। ईशान किशन ने अपने वनडे क्रिकेट के पहले शतक से मात्र सात रन से दूर रह गए। किशन के आउट होने के बाद टीम इंडिया के डग आउट के साथ-साथ उनके होम ग्राउंड रांची में आए फैंस भी मायूस नजर आए।

 टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कही यह बात

टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने पर कही यह बात

इस शानदार पारी के बाद ईशान किशन ने कुछ बातों का जिक्र किया। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रहे ईशान किशन इस बार टीम में नहीं हैं। किशन टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम से बाहर हो गए और रिजर्व खिलाड़ी के रूप में भी उन्हें जगह नहीं दी गई है। ईशान किशन खुद टी-20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा नहीं होने से दुखी हैं। उन्होंने कहा कि जब आप एक बड़े टूर्नामेंट में टीम के साथ नहीं होते हैं तो यह काफी दुखदायी पल होता है।

'खुद को बेहतर बनाने की होगी कोशिश'

'खुद को बेहतर बनाने की होगी कोशिश'

किशन ने शानदार जीत के बाद कहा कि मैंने यह महसूस किया कि मेरी ओर से भी कुछ सुधारों की आवश्यकता है। अब टाइम आ गया है कि अपनी गलतियों से सीखते हुए उन पर काम किया जाना चाहिए। रांची में जो इनिंग मैंने खेली वह मेरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं है और मैं और बेहतर कर सकता हूं। मैं इससे भी बड़ी पारी खेलना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि वह आने वाले समय में अपनी बल्लेबाजी पर और मेहनत करेंगे और मैन टीम में एक बार फिर अपनी जगह बनाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+