Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

India vs South Africa: भारत-साउथ अफ्रीका टी20 में कितने ओवर कटेंगे? कब होगा टॉस

India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच चौथे टी20 मैच में टॉस समय पर नहीं हो पाया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अत्यधिक कोहरे की वजह से टॉस नहीं हुआ। अंपायरों ने निरीक्षण के लिए दो बार समय तय किया। 6:50 और 7:30 बजे तक निरीक्षण का समय रखा गया। अब सवाल यह है कि ओवर कितने काटे जाएंगे। तीसरी बार निरीक्षण का समय बढ़ाकर रात 8 बजे कर दिया गया। अब मैच होता मुश्किल लग रहा है, अगला इंस्पेक्शन 8:30 कर दिया गया।

मैच शुरू होने के निर्धारित समय से लेकर अगले 60 मिनट (1 घंटा) तक अगर मैच शुरू नहीं होता है, तो कोई ओवर नहीं काटा जाता। इसे 'एक्स्ट्रा टाइम' कहा जाता है जो खराब मौसम या बारिश के लिए पहले से रिजर्व रखा जाता है। इसका मतलब है कि 7 बजे होने वाला मैच 8 बजे शुरू होता है, तो ओवर नहीं काटे जाएंगे।

ind vs sa

हर 8 मिनट की देरी पर 1 ओवर काटा जाता है। मैच दोनों टीमों के बीच होता है, इसलिए यह 8 मिनट की देरी दोनों तरफ से 1-1 ओवर कम कर देती है। इसका मतलब है कि 4 मिनट का गेम खत्म होने पर एक ओवर कम होता है। 40 मिनट का गेम खराब होने पर 10 ओवर काटे जाते हैं, इसमें दोनों टीमों के 5-5 ओवर कटते हैं।

अंत में दोनों टीमों के बीच जब 5-5 ओवरों का गेम होने का समय भी नहीं बचता है, तो गेम रद्द हो जाता है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच अगर रात 10:10 बजे तक गेम शुरू नहीं हो पाता है, तो इसे रद्द करने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचेगा।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+