IND vs SA: कब और कहां होगा फाइनल वनडे मैच, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच जीत के लिए जंग

India vs South Africa 3rd ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 21 दिसंबर यानी कि गुरुवार को खेला जाएगा। दोनों ही टीम इस सीरीज में एक-एक की बराबरी पर है। ऐसे में तीसरे मैच को जीतने वाली टीम ट्रॉफी को अपने नाम कर लेगी। भारतीय टीम ने सीरीज का पहला मुकाबला जीता था। जबकि दूसरे में दमदार वापसी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को पटखनी दी।

बराबरी पर है सीरीज: केएल राहुल की कप्तानी में भारतीय टीम तीसरे मुकाबले को जीतना चाहेगी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरे यानी की फाइनल मुकाबले में जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। वनडे सीरीज के पहले मैच को भारत ने 8 विकेट से अपने नाम किया था। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे मैच को 8 विकेट से जीत कर ही हिसाब बराबर कर दिया।

India vs South Africa 1

साईं सुदर्शन ने किया प्रभावित: भारतीय टीम के युवा सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन ने दोनों ही मैचो में अर्धशतक जड़कर सबको खासा प्रभावित किया। साईं सुदर्शन भारत की तरफ से इस सीरीज में डेब्यू करते नजर आए। उन्होंने अपने डेब्यू मुकाबले में भी अर्धशतक जड़ा था। जबकि दूसरे मैच में उन्होंने बैक टू बैक 50 रन बनाकर अपनी काबिलियत का प्रदर्शन किया।

जानिए कहां होगा मैच: पार्ल शहर के बौलेंड पार्क स्टेडियम में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें आमने-सामने होगी। पोलैंड पार्क स्टेडियम के पिच की बात करें तो यहां तेज गेंदबाजों को मदद मिलती रही है। तेज गेंदबाजों के अलावा यहां बल्लेबाजों के लिए भी काफी कुछ है। इस स्टेडियम में अब तक कुल 20 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं। जिसमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 9 दफा जीत हासिल की है। जबकि बाद में बैटिंग करने वाली टीमों को 10 बार कामयाबी मिली है। ऐसे में टॉस इस मुकाबले पर ज्यादा फर्क नहीं डालेगी।

ऐसा रहेगा मौसम, इस तरह देख सकेंगे लाइव: मैच के दौरान मौसम की बात करें तो गुरुवार को मौसम साफ रहने की संभावना है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक पार्ल में गुरुवार को तापमान अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस तक रहेगी। जबकि न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका है। ऐसे में बारिश की आशंका बेहद कम है। क्रिकेट फैंस भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले तीसरे वनडे मैच को बिना किसी रुकावट देख सकेंगे।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला तीसरा मुकाबला जियो सिनेमा एप पर फ्री में स्ट्रीमिंग किया जाएगा। जियो सिनेमा एप के जरिए फैंस मुकाबले को आसानी से लाइव देख सकते हैं। टीवी पर मैच देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर जाना होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+