IND vs SA 1st ODI: आज लगेगा पावर-हिटिंग का जबरदस्त तड़का! कौन करेगा मैच सेट? यहां देखें Live Streaming
India vs South Africa 1st ODI: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज रांची में वनडे सीरीज का बिगुल बजने वाला है। यह मुकाबला सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि 'मिशन 2027' का ट्रेलर है। हिटमैन रोहित शर्मा और किंग कोहली एक लंबे ब्रेक के बाद वनडे जर्सी में लौट रहे हैं। अगले दो महीनों में सिर्फ 6 वनडे हैं, इसलिए हर पारी इन दोनों दिग्गजों के लिए एक 'ऑडिशन' की तरह होगी।
रांची का जेएससीए स्टेडियम रोहित के दिल के करीब है-यहीं से 2013 में बतौर ओपनर उनका सिक्का चला था। अब एक दशक बाद, वो फिर यहीं से नई शुरुआत करेंगे। टीम में बुमराह, सिराज, गिल और अय्यर जैसे नाम नदारद हैं, ऐसे में कोच गौतम गंभीर और केएल राहुल (जो कप्तानी संभालते दिख रहे हैं) के पास युवा जोश को परखने का पूरा मौका है। यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा जैसे यंग गन्स पर सबकी निगाहें रहेंगी।

India vs South Africa 1st ODI: फुल कॉन्फिडेंस में दक्षिण अफ्रीका
उधर, दक्षिण अफ्रीका की टीम टेस्ट सीरीज जीतकर पूरे कॉन्फिडेंस में है। भले ही यह वनडे है, लेकिन उनकी 'व्हाइट बॉल आर्मी' खतरनाक है। केशव महाराज की फिरकी और गेराल्ड कोएत्ज़ी-नांद्रे बर्गर की रफ़्तार भारतीय बल्लेबाजों का कड़ा इम्तिहान लेगी। मेहमान टीम जीत की लय बरकरार रखने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा देगी।
India vs South Africa 1st ODI: आंकड़े क्या कहते हैं? (Head-to-Head)
इतिहास के पन्नों में अभी तक अफ्रीका का पलड़ा भारी है, लेकिन घर में शेर तो इंडिया ही है!
- कुल मैच: 94
- इंडिया जीती: 40
- साउथ अफ्रीका जीती: 51
- बे नतीजा: 3
संभावित प्लेइंग 11 (Probable XI)
टीम इंडिया: रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह।
साउथ अफ्रीका: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेलटन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, टोनी डी ज़ोरज़ी, डेवाल्ड ब्रेविस, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसन, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।
India vs South Africa 1st ODI: मैच डे का पूरा शेड्यूल: कब, कहां और कैसे देखें?
अगर आप भी संडे को घर बैठकर मैच का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो ये डिटेल्स नोट कर लें:
भारत और दक्षिण अफ्रीका के मैच के लिए मैदान कौन सा है?
जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स, रांची (धोनी का शहर!)।
मैच के टॉस का टाइम?
सिक्का उछलेगा दोपहर 1:00 बजे (IST)।
एक्शन कब शुरू होगा (Match Time)?
पहली गेंद फेंकी जाएगी दोपहर 1:30 बजे (IST)।
TV पर लाइव कहां देखें?
अपने रिमोट से Star Sports Network के चैनल ट्यून करें।
मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां?
अगर आप सफर में हैं, तो JioHotstar ऐप या वेबसाइट पर मैच का लाइव आनंद ले सकते हैं।
India vs South Africa 1st ODI: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका!
रोहित शर्मा को ODI क्रिकेट में सबसे ज़्यादा छक्कों के शाहिद अफ़रीदी के रिकॉर्ड की बराबरी करने के लिए सिर्फ़ दो छक्कों की ज़रूरत है। एक रोचक जानकारी ये भी है कि क्विंटन डी कॉक ने ODI में भारत के ख़िलाफ़ छह सेंचुरी और एक हाफ़-सेंचुरी लगाई है। भारत ने 2019 वर्ल्ड कप के बाद घर पर 10 बाइलेटरल ODI सीरीज़ खेली हैं, जिनमें से नौ में जीत हासिल की है। उन्हें सिर्फ़ 2023 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ हार मिली थी।
साउथ अफ्रीका स्क्वॉड: एडेन मार्करम, क्विंटन डी कॉक (विकेट कीपर), टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, डेवाल्ड ब्रेविस, रुबिन हरमन, मार्को जेनसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेल्टन, ओटनील बार्टमैन, टोनी डी ज़ोरज़ी, प्रेनेलन सुब्रायन।
इंडिया स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव।












Click it and Unblock the Notifications