भारत-पाकिस्तान के बीच धांसू टक्कर आज, कितने बजे होगा मैच, कहां देखें लाइव मुकाबला?

IND vs PAK Live Streaming: महिला एशिया कप 2026 में आज भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों पड़ोसी देशों के बीच होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म दर्शाई है।

टीम इंडिया ने अपने शुरुआती दोनों मुकाबलों में थाईलैंड और हांगकांग को हराया है। हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने शानदार 124 रन की पारी खेलकर सभी टीमों को सतर्क रहने का संकेत दे दिया। वहीं शफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा भी टीम के लिए अहम भूमिका निभा रही हैं। दीप्ति ने शुरुआती दो मुकाबलों में छह विकेट अपने नाम किए हैं।

India vs Pakistan

आज ग्रुप ए का यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम पहले ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुकी है, जबकि पाकिस्तान के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है।

पाकिस्तान की टीम भी टीम इंडिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेगी। दोनों टीमों के बीच जब भी मुकाबला होता है, तो दर्शकों की नजरें ज्यादा रहती है। टीमों के ऊपर काफी दबाव भी रहता है। भारत के सामने यह मैच पाक के लिए आसान तो नहीं रहने वाला है।

भारत-पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला एशिया कप का मुकाबला शनिवार को रात 8 बजे भारतीय समयानुसार शुरू होगा। मैच का टॉस शाम 7:30 बजे होगा। मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दुबई के स्थानीय समय के अनुसार मैच शाम 6:30 बजे शुरू होगा।

भारत-पाकिस्तान मैच कहां देखें?

भारत में इस मुकाबले का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर किया जाएगा। टीवी दर्शक सोनी स्पोर्ट्स के संबंधित स्पोर्ट्स चैनलों पर मैच का आनंद ले सकते हैं।

मोबाइल और ऑनलाइन दर्शकों के लिए मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। हालांकि मौजूदा जानकारी के अनुसार सोनी लिव मुकाबला लाइव देखने के लिए फैंस के पास सब्सक्रिप्शन होना चाहिए।

भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड

दोनों टीमों के बीच टी20 में हेड टू हेड की बात करें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी है। भारत ने सबसे छोटे फ़ॉर्मेट में पाकिस्तानी टीम को 14 मैचों में हराया है। पाकिस्तान ने सिर्फ तीन बार जीत का स्वाद चखा है। इन आंकड़ों को देखते हुए कह सकते हैं कि टीम इंडिया का पलड़ा भारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+