IND vs PAK: पाकिस्तानी कप्तान फातिमा ने क्यों छिड़का लाइव मैच में स्प्रे? किस वजह से अंपायरों ने रोका मुकाबला
IND vs PAK Women's World Cup: भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच कोलंबो में शुरू वर्ल्ड कप मैच में टॉस के समय से ही कुछ न कुछ घटित होते देखा गया है। ताजा घट्नाक्रम में पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को स्प्रे करने हुए देखा गया। इसके पीछे भी एक कारण था।
भारतीय पारी के दौरान ही यह घटनाक्रम देखने को मिला और मुकाबला भी रोकना पड़ा। अंपायरों ने मैच रोकते हुए ड्रिंक्स की घोषणा कर दी, इस दौरान फातिमा सना ने स्प्रे छिड़क दिया। हालांकि यह किसी उकसावे के लिए नहीं था बल्कि मैदान पर मौजूद कीड़ों को भगाने के लिए था।

कोलंबो में कीड़ों की वजह से मैच रुका, बारिश के बाद कीड़े आते हैं और वहां कल भी बारिश देखने को मिली थी। आज भी बरसात हुई थी, इस वजह से कीड़ों का जमावड़ा देखा गया और बल्लेबाजों को परेशानी होने लगी। ग्राउंड स्टाफ ने भी स्प्रे किया और पाकिस्तानी कप्तान फातिमा को भी स्प्रे छिड़कते हुए देखा गया।
IND vs PAK: खेल कितनी देर रुका
पाकिस्तानी गेंदबाज नशरा संधू गेंदबाजी कर रही थीं और वह लगातार अपने तौलिए से कीड़ों को भगाने का प्रयास कर रही थीं लेकिन इससे कुछ नहीं होना था। अंत में अंपायरों को ही इस पर कॉल लेना पड़ा और मुकाबला रोककर ड्रिंक्स को बुलाया, ताकि समय खराब ना हो। 15 मिनट के बाद खेल को फिर से शुरू कर दिया गया।
IND vs PAK: टॉस पर हुआ ड्रामा
इससे पहले टॉस पर हरमनप्रीत कौर और फातिमा सना ने हाथ नहीं मिलाया। एशिया कप वाली कहानी यहां देखने को मिली। टॉस पर भी रेफरी को पाकिस्तानी कप्तान की कॉल सुनाई नहीं दी। टेल्स लेने के बाद हेड्स की घोषणा कर दी गई, इससे भारत का जीता हुआ टॉस पाक के पक्ष में चला गया।












Click it and Unblock the Notifications