T20 World Cup: 'मैं अपनी इस पारी को सबसे ऊपर रखूंगा', जीत के बाद भावुक हुए विराट कोहली

India vs Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप के भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए विपक्षी टीम के जबड़े से जीत निकालकर पूरे देश को दिवाली का बड़ा तोहफा दिया। भारत ने एशिया कप का बदला टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 4 विकेट से हरा कर लिया। जीत के हीरो विराट कोहली बने, जिन्होंने 53 गेंदों पर नाबाद 82 रनों की मैच विनिंग पारी खेली। 6 चौके और 4 छक्के लगाकार विराट ने जीत भारत की झोली में डाल दी। जीत के बाद पूर्व कप्तान भावुक नजर आए। जिसे देखकर भारतीय फैंस को भी इमोशनल हो गए।

विराट कोहली भावुक हो गए

विराट कोहली भावुक हो गए

टी20 वर्ल्ड कप में आज का मैच सबसे हाई वोल्टेज रहा। भारत ने पाकिस्तान को 4 विकेट से करारी शिकस्त दी, लेकिन अंतिम गेंद तक मैच का रुख क्या होने वाला था, ये किसी को नहीं पता था। लेकिन आखिर गेंद पर अश्विन ने चौका मारकर भारत को विजय श्री दिलाई। पाकिस्तान को हराने के बाद विराट कोहली भावुक हो गए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

आसमान की तरफ हाथ उठाकर किया शुक्रिया

आसमान की तरफ हाथ उठाकर किया शुक्रिया

एक तरफ जहां भारत की जीच के बाद अपने चिर-परिचित अंदाज में कोहली ने जमीन में मुक्के मारकर जोशीले तरीके से जश्न मनाया तो दूसरी तरफ स्टार प्लेयर भावुक दिखाई दिए। कोहली ने आसमान की तरफ हाथ उठाकर भगवान को जीत का धन्यवाद दिया। दूसरी तरफ साथी खिलाड़ियों और कप्तान रोहित शर्मा ने कोहली को उठा लिया। इसके बाद कोहली उस वक्त बहुत भावुक हो गए, जब उन्होंने मैच के बाद अपनी इनिंग को लेकर रवि शास्त्री से बात की।

'एहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं'

'एहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं'

रवि शास्त्री से बात करते हुए विराट कोहली ने कहा कि मेरे पास शब्दों की कमी है। फिर उन्होंने बोलने के लिए कुछ शब्दों को चुना और कहा कि टी20 में यह उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी थी। कोहली ने कहा, "यह एक असली माहौल है। मुझे नहीं पता कि यह कैसे हुआ, इस एहसास को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं। हार्दिक मुझे विश्वास करते हुए कहता रहा। मुझे लगता है कि जब शाहीन ने गेंदबाजी की, तो मैंने हार्दिक से कहा, चलो उसे नीचे उतारो। मैं खुद को पंप कर रहा था डेथ ओवरों में।"

'मैं अपनी इस पारी को सबसे ऊपर रखूंगा''

'मैं अपनी इस पारी को सबसे ऊपर रखूंगा''

कोहली ने आगे कहा कि "यहां खड़े होकर ऐसा लगता है कि यह होना ही था। यह मेरी सबसे अच्छी पारी है। इससे पहले मोहाली में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई मेरी सर्वश्रेष्ठ पारी थी। आज से मैं अपनी इस पारी को सबसे ऊपर रखूंगा। मैं इस पारी को मोहाली की पारी से ज्यादा गिनूंगा। भीड़ अभूतपूर्व रही है। आप लोगों ने मेरा समर्थन किया है और इतना प्यार दिखाया है। मैं हूं इस तरह के समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+