U-19 World Cup: भारत-पाकिस्तान महामुकाबले की तारीख तय? गदर मचाने को तैयार भारतीय खिलाड़ी!
U-19 World Cup: जिम्बाब्वे और नामीबिया की मेजबानी में खेले जा रहे ICC अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर है। ग्रुप स्टेज के मैच अंतिम दौर में हैं और अब सबकी नजरें सुपर-6 राउंड के उस संभावित मुकाबले पर टिकी हैं। भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों ने अपने-अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। अब सवाल यह है कि ये दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी मैदान पर कब आमने-सामने होंगे।
भारत और पाकिस्तान का दमदार प्रदर्शन (U-19 World Cup)
ग्रुप-बी में मौजूद भारतीय टीम की कमान आयुष म्हात्रे के हाथों में है। भारत ने अब तक यूएसए और बांग्लादेश को हराकर अपना दबदबा साबित किया है। आज (24 जनवरी) न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाला मुकाबला बेहद अहम है। यह मैच तय करेगा कि भारत अपने ग्रुप में पहले स्थान (B1) पर रहता है या दूसरे (B2) पर। दूसरी ओर ग्रुप-सी में पाकिस्तान की टीम ने भी अपना स्थान पक्का कर लिया है।

कब होगा भारत-पाकिस्तान का मुकाबला
ग्रुप-सी की अंक तालिका और मौजूदा रन-रेट को देखते हुए, पाकिस्तान के दूसरे स्थान (C2) पर रहने की प्रबल संभावना है, जबकि इंग्लैंड इस ग्रुप में शीर्ष पर रह सकता है। आईसीसी के सुपर-6 नियमों के अनुसार, ग्रुप-बी और ग्रुप-सी की शीर्ष तीन-तीन टीमें मिलकर एक नया ग्रुप बनाएंगी। नियम यह है कि टीमें अपने शुरुआती ग्रुप के प्रतिद्वंद्वियों से दोबारा नहीं खेलतीं, बल्कि दूसरे ग्रुप की टीमों का सामना करती हैं।
1 फरवरी को भिड़ सकती है दोनों टीमें
यदि भारत आज न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप-बी में शीर्ष (B1) पर रहता है और पाकिस्तान अपने ग्रुप में दूसरे स्थान (C2) पर फिनिश करता है, तो दोनों टीमों के बीच मुकाबला 1 फरवरी, 2026 को बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होगा। यदि पॉइंट्स टेबल की स्थिति बदलती है, तो भी सुपर-6 के प्रारूप के तहत इनका टकराना लगभग निश्चित है। अगर यहां चूक हुई, तो फिर नॉकआउट (सेमीफाइनल या फाइनल) ही एकमात्र रास्ता बचेगा।












Click it and Unblock the Notifications