'भाड़ में जाओ नहीं आते तो...', जावेद मियांदाद ने फिर उगला जहर, पीएम नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना

india vs pakistan Javed Miandad: जावेद मियांदाद ने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप से बॉयकोट करने की नसीहत दी है।

india vs pakistan Javed Miandad: एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को करनी है, लेकिन भारत ने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेलने से मना कर दिया। जिसके बाद एशिय़ा कप को पाकिस्तान और श्रीलंका दोनों जगह आयोजित किया जाएगा। श्रीलंका में एशिया कप के अहम मुकाबलों को रखा गया है। जबकि भारत अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगी।

जावेद मियांदाद ने उगला जहर: पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद ने भारत के नहीं आने पर गुस्सा जाहिर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अगर भारत पाकिस्तान नहीं आ रहा तो पाकिस्तान को भी भारत में जाकर वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहिए। मियांदाद के मुताबिक पाकिस्तान 2012 और साल 2016 में भारत गया था, ऐसे में भारत की बारी पाकिस्तान आने की है।

india vs pakistan 1

पाकिस्तान में भारत से बेहतर क्रिकेटर: पूर्व कप्तान मियांदाद का मानना है कि अब भारत की बारी है कि वह पाकिस्तान का दौरा करे। अगर वह ऐसा नहीं करते तो भाड़ में जाए नहीं आते तो..हमें भी उनके यहां नहीं जाना चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया से बात करते हुए मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान में भारत से बेहतर क्रिकेटर हैं। हमें उनकी जरूरत नहीं है।

वर्ल्ड कप को बॉयकॉट करे: जावेद मियांदाद ने कहा कि पाकिस्तान को भारत जाकर वर्ल्ड कप नहीं खेलना चाहिए। उन्हें वर्ल्ड कप से बॉयकोट कर देना चाहिए। मैंने हमेशा कहा कि क्रिकेट ऐसा खेल है, जो लोगों को एक-दूसरे के करीब लाता है। वो देशों के बीच गलतफहमी को खत्‍म कर सकता है। मियांदाद ने खेल पर हो रही राजनीति की भी आलोचना की।

नरेंद्र मोदी पर साधा निशाना: भारत पाकिस्तान आने को तैयार नहीं है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रहते हुए इन दोनों देशों के बीच गलतफहमी बनी रहेगी। जावेद मियांदाद ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी से उनके देश वाले खुद ही परेशान हो चुके हैं। एक दिन ऐसा भी आएगा, जब भारत की जनता खुद मोदी की आलोचना करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+