Ind vs Pak Head to Head: पाकिस्तान ने भारत को कितनी बार हराया है? टी20 विश्व कप का हेड टू हेड रिकॉर्ड
Ind vs Pak Head to Head Record T20 World Cup:: ड्रामा करने के बाद पाकिस्तान अंततः भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप में मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के बीच धांसू टक्कर की उम्मीद हमेशा रहती है।
पिछली बार टी20 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 6 रनों के अंतर से पराजित कर दिया था। अमेरिका के न्यूयॉर्क में वह मुकाबला खेला गया था। पाकिस्तानी टीम उस हार का बदला लेने का प्रयास जरूर करने वाली है लेकिन टीम इंडिया के सामने काम आसान नहीं होगा।

सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया धाकड़ फॉर्म में है। हेड टू हेड आंकड़े भी पाकिस्तानी टीम के पक्ष में नहीं है। टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप में पाक को कई बार धूल चटाने का काम किया है। इस बार भी उम्मीद वही है। इससे पहले हेड टू हेड आंकड़े और उस मैच के बारे में जरूर जानना चाहिए, जिसमें पाक ने भारत को हरा दिया था।
Ind vs Pak: पाक ने कितने मैच जीते
अब तो दोनों टीमों के बीच खेले गए मैचों को देखा जाए, तो टीम इंडिया ने 7 बार जीत दर्ज की है। पाकिस्तान ने महज एक ही मैच में टीम इंडिया को पराजित किया है। इन 8 मैचों में पाक को एकमात्र जीत दुबई में साल 2021 के टी20 विश्व कप में मिली थी। उस समय भारतीय टीम को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा अन्य सभी मैचों में भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है।
Ind vs Pak: इस बार किसका पलड़ा भारी
इस बार भी भारतीय टीम की जीत दिखाई देती है। घरेलू सरजमीं पर हाल ही में खेली गई टी20 सीरीज में भारत ने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुटाई की है। इसके बाद विश्व कप में आते ही यूएस को पराजित किया है। इस फॉर्म को देखते हुए यही कह सकते हैं कि टीम इंडिया कोलंबो में पाकिस्तानी टीम को धो डालेगी।












Click it and Unblock the Notifications