एशिया कप में फिर से भारत-पाकिस्तान की टक्कर? सेमीफाइनल की चारों टीमें तय

Women's Asia Cup 2026: महिला एशिया कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है। सेमीफाइनल की चारों टीमें तय हो चुकी हैं और इसके साथ ही क्रिकेट फैंस के लिए भारत-पाकिस्तान के एक और मुकाबले की उम्मीद भी बन गई है। दोनों ही टीमों के बीच लीग चरण में एक मुकाबला हुआ था।

उस मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को 55 रन पर समेटने के बाद 7 विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। अब दोनों टीमें अलग-अलग सेमीफाइनल में हैं और फाइनल तक पहुंचने के लिए उन्हें एक-एक मुश्किल मुकाबला जीतना होगा।

ind vs pak

सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चार टीमें भारत, बांग्लादेश, श्रीलंका और पाकिस्तान हैं। भारत ने अपने ग्रुप में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप स्थान हासिल किया, जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर रहते हुए अंतिम चार में पहुंचा। दूसरी तरफ श्रीलंका ने अपने ग्रुप में पहला स्थान हासिल किया और बांग्लादेश ने चौथी टीम के रूप में सेमीफाइनल का टिकट कटाया।

टीम इंडिया को बांग्लादेश से जीतना होगा

पहले सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश से होगा। यह मुकाबला 10 सितंबर को खेला जाएगा। भारतीय टीम टूर्नामेंट में अब तक शानदार लय में नजर आई है और पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी जीत के बाद उसका आत्मविश्वास भी काफी ऊंचा होगा। हालांकि बांग्लादेश को हल्के में लेना भारत के लिए बड़ी भूल साबित हो सकती है, क्योंकि नॉकआउट मुकाबलों का दबाव पूरी तरह अलग होता है।

वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 सितंबर को श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। श्रीलंकाई टीम ने ग्रुप चरण में प्रभावशाली प्रदर्शन किया है, जबकि पाकिस्तान ने अंतिम चार में पहुंचकर अपनी चुनौती को बरकरार रखा है। अब पाकिस्तान के सामने श्रीलंका को हराकर फाइनल में जगह बनाने की बड़ी चुनौती होगी।

फाइनल मैच में होगी भारत-पाकिस्तान की टक्कर?

सबसे दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट का फाइनल 13 सितंबर को खेला जाना है और इसमें भारत-पाकिस्तान की टक्कर संभव है। इसके लिए भारत को पहले बांग्लादेश से जीतना होगा और पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी। अगर दोनों टीमें अपने-अपने सेमीफाइनल जीत जाती हैं तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। 13 सितंबर को भारत की पुरुष टीम दिल्ली में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+