IND vs PAK: T20 World Cup में धोनी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने के बहुत करीब बाबर आजम

T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले के लिए मंच सज चुका है जहां पर दोनों देशों के क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लुत्फ उठाने के लिए जमा हो चुके हैं और आपस में खूब मस्ती भी कर रहे हैं। दोनों ही चिर प्रतिद्वंद्वियों के बीच आज सुपर स्टेज का आगाज भी हो जाएगा। ये मैच जिस जगह पर हो रहा है वह भी अपने आप में ऐतिहासिक स्टेडियम रहा है तो कुल मिलाकर वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के लिए अभियान की शुरुआत इससे बेहतर नहीं हो सकती थी।

 बाबर आजम की बैटिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है

बाबर आजम की बैटिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है

भारत के नए कप्तान रोहित शर्मा हैं तो वहीं बाबर आजम ने पाकिस्तान की कप्तानी करते हुए काफी नाम कमा लिया है। T20 क्रिकेट में बाबर आजम की बैटिंग का लोहा पूरी दुनिया मानती है और मोहम्मद रिजवान दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज इस फॉर्मेट में बने हुए हैं। पिछले कुछ समय से भारत को लगातार पाकिस्तान के खिलाफ फेवरेट बताया जाता रहा है लेकिन पाकिस्तान ने भी अब मुकाबला करना शुरू कर दिया है। पिछले T20 वर्ल्ड कप में भारत को 10 विकेट से हार मिली थी अभी तक दोनों देश वर्ल्ड कप में 6 बार आपस में एक दूसरे के खिलाफ खेले हैं। भारत ने 5 बार जीतने में कामयाबी हासिल की है तो पाकिस्तान को एक बार जीत मिली है।

 महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं

सच यह है कि बाबर आजम पहले पाकिस्तानी कप्तान बने थे जिन्होंने भारत के खिलाफ विश्वकप जीता था। इस मैच में पाकिस्तान जहां विश्व कप में भारत के खिलाफ अपनी जीत को बढ़ाने की कोशिश करेगा तो वही रोहित शर्मा एंड कंपनी पिछले साल मिली हार का हिसाब यहां पर चुकाने के लिए उतरेगी। इस दौरान बाबर आजम के पास कई व्यक्तिगत रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। वे भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का वर्ल्ड कप रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

धोनी के नाम टी20 वर्ल्ड कप में एक कप्तान के द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रनों का रिकॉर्ड है। बाबर आजम ने अभी तक T20 वर्ल्ड कप में 6 मुकाबले खेले हैं और 60 की औसत के साथ 303 रन बनाए हैं। अगर वह 227 रन इस एडिशन में भी बना लेते हैं तो महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन जाएंगे।

बाबर आजम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं

बाबर आजम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं

महेंद्र सिंह धोनी ने टी20 वर्ल्ड कप फॉर्मेट में 33 मुकाबले खेले हैं और 529 रन बनाए हैं। बाबर आजम इस लिस्ट में सातवें नंबर पर हैं जबकि न्यूजीलैंड के केन विलियमसन दूसरे स्थान पर हैं। केन विलियमसन को भी धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए मात्र 168 रनों की जरूरत है। लेकिन बाबर आजम की उम्र को देखते हुए यह तय है कि आने वाले समय में और भी T20 वर्ल्ड कप खेलेंगे और एक कप्तान के तौर पर T20 वर्ल्ड कप में बनाए गए सर्वाधिक रनों के रिकॉर्ड पर लीड करते रहेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+