Asia Cup 2023: भारत और पाकिस्तान मैच पर बड़ा खतरा! टूट सकता है करोड़ों भारतीय फैंस का दिल
Asia Cup 2023, India vs Pakistan Weather: भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आ रही है। एशिया कप में इन दोनों टीमों के बीच होने वाले मुकाबले पर दुनियाभर के फैंस की नजरे है। लेकिन कैंडी के पल्लेकेले इंटरनेशनल स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले पर एक बड़ा खतरा मंडर रहा है। जिस कारण इस मुकाबले को रद्द भी किया जा सकता है।
बारिश बन सकती है विलेन: भारत और पाकिस्तान मैच में बारिश विलेन बन सकती है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक 2 सितंबर को कैंडी के आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। मुकाबले के दिन बारिश की करीब 90 प्रतिशत संभावना जताई गई है। ऐसे में दोनों टीमों के बीच होने वाला यह मुकाबला रद्द भी किया जा सकता है। मैच के दौरान कैंडी का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने की उम्मीद है।

ऐसा रहेगा कैंडी का मौसम: क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच बहुत कम बार ही मुकाबला देखने को मिलता है। एशिया कप के अलावा आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों में इन दोनों देशों के बीच भिड़ंत देखने को मिलती रही है। भारत और पाकिस्तान के मैच वाले दिन कैंडी में भारी बारिश की आशंका है। ये खबर सामने आते ही भारतीय क्रिकेट फैंस में मायूसी छा गई है। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने रिएक्शन व्यक्त कर रहे हैं।
बारिश होने पर पाकिस्तान को फायदा: अगर बारिश के कारण भारत और पाकिस्तान का मुकाबला नहीं हो पाता है तो इससे पाकिस्तान को फायदा पहुंचेगा। बारिश होने की स्थिति में दोनों टीमों को बराबर प्वाइंट्स दे दिए जाएंगे। पाकिस्तान ने नेपाल के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया था। ऐसे में अगर भारत के खिलाफ मुकाबला रद्द होता है तो पाकिस्तान की टीम को इससे सुपरफोर में पहुंचने में मदद मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications