IND VS PAK 2023 Asia Cup 2023: कैप्टन रोहित शर्मा की कप्तानी पर उठे सवाल, जानिए क्या कहता है रिपोर्ट कार्ड?

India vs Pakistan Asia Cup 2023: एशिया कप 2023के तीसरे और अपने पहले मुकाबले में जिस तरह टीम इंडिया का लचर प्रदर्शन पाकिस्तानी टीम के आगे दिखा, उसने ना केवल भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को निराश किया बल्कि आलोचना करने का मौका भी दे दिया।

Asia Cup 2023

शनिवार को कैंडी मैदान में खेला गया मैच भले ही बारिश की वजह से रद्द हो गया लेकिन इसने इंडियन प्लेयर्स की पोल जरूर खोल दी, जिसके बाद टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा लोगों के निशाने पर आ गए हैं। क्रिकेट के जानकारों का कहना है कि रोहित का टॉस जीतकर पहले बैटिग चुनना गलत फैसला था और इसी वजह से भारतीय टीम धाराशाही हो गई।

कैप्टन रोहित शर्मा ने किया निराश

शायद कैप्टन रोहित शर्मा को टीम के बल्लेबाजों पर भरोसा था कि लेकिन जिस तरह से पाकिस्तानी गेंदबाजों के आगे भारत के टॉप स्टार्स, जिसमें खुद रोहित भी शामिल हैं, ताश के पत्तों की तरह उखड़े, उसकी कल्पना तो किसी ने भी नहीं की थी।

रोहित शर्मा का बल्ला भी सवालों के घेरे में

ये कोई पहला मौका नहीं है, जब रोहित शर्मा पर उंगली उठ रही हैं, वो जब से कैप्टन बने हैं, तब से ही उनकी कप्तानी सवालों के घेरे में हैं तो वहीं 'हिटमैन' के नाम से विख्यात रोहित शर्मा का बल्ला भी वैसा नहीं चला जैसा कि चलना चाहिए। इस बार का आईपीएल सीजन में भी उनके बल्ले से उस तरह से रन नहीं बरसे जिस तरह के रनों की उम्मीद उनसे की जाती है।

एक बार नजर डालते हैं कप्तान रोहित शर्मा के रिपोर्ट कार्ड पर

  • टी20 वर्ल्ड कप 2022 में टीम इंडिया उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया खेलने गई थी लेकिन भारत उस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल तक ही नहीं पहुंचा था। इस हार की वजह भी रोहित के अजीब फैसले ही बताए गए थे।
  • एशिया कप 2022 में भी टीम इंडिया ने रोहित की कप्तानी में निराशाजनक प्रदर्शन किया था और बुरी तरह से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुई थी, जिसकी वजह भी रोहित का बतौर कप्तान फेल होना ही कहा गया था।
  • रोहित शर्मा साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई सीरीज में टीम के कैप्टन बने थे, ये एक घरेलू सीरीज थी और इसमें भारत विजयी हुआ था।
  • तो वहीं इसके बाद उनकी कप्तानी में भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती थी लेकिन इस टूर्नामेंट में उनके कुछ फैसले जरूर आलोचकों के निशाने पर रहे।
  • उन पर केएल राहुल और शार्दूल ठाकुर को तवज्जो देने के भी आरोप लग चुके हैं, कल भी जब मोहम्मद शमी की जगह ठाकुर को जगह मिली तो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर रोहित पर पक्षपात का आरोप लगाया था।

निराशाजनक प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को ठेस पहुंची

फिलहाल टीम इंडिया के निराशाजनक प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों को ठेस पहुंची है। जिस वक्त रोहित और विराट पाकिस्तानी बॉलर शाहीन शाह अफरीदी के निशाना बने थे, उस वक्त भी दोनों पर जमकर सोशल मीडिया यूजर्स का गुस्सा फूटा था।

'ऐसा कैसा चलेगा रोहित भईया, आपने तो शुरुआत में ही अंत कर दिया'

आपको बता दें कि शनिवार को खेले गए मैच में रोहित शर्मा ने 11 रन (22 गेंद) और विराट कोहली ने सिर्फ 04 रन (07 गेंद) बनाए थे। एक यूजर्स ने लिखा था कि 'इन दोनों को जल्दी मची थी घर जाने को', तो किसी ने लिखा- 'घर के शेर बाहर ढेर', तो किसी ने लिखा- 'अक्सर बड़े खिलाड़ी बड़े मैचों में नहीं चलते हैं' तो वहीं एक यूजर ने लिखा- 'ऐसा कैसा चलेगा रोहित भईया, आपने तो शुरुआत में ही अंत कर दिया।' तो किसी ने लिखा- 'आईपीएल के शेर होंगे ढेर'।

पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने भी कही उठाया सवाल

रोहित शर्मा की कप्तानी पर पूर्व चीफ सेलेक्टर चेतन शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि 'टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला समझदारी भरा नहीं था, अगर बैटिंग करनी थी तो टीम में अक्षर पटेल को जगह मिलनी चाहिए थी ना कि अतिरिक्त फास्ट बॉलर को।

दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया

मालूम हो की टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ 266 रन बनाए थे। मात्र 66 रनों पर 4 विकेट खोने वाली टीम इंडिया हार्दिक पांड्या और ईशान किशन की शानदार पारियों की बदौलत एक ठीक-ठाक स्कोर तक पहुंच पाई थी। हार्दिक ने 87 और ईशान ने 82 रन बनाए लेकिन बरसात हो जाने की वजह से पाकिस्तान की बैटिंग नहीं आई और मुकाबला रद्द हो गया और दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+