IND vs NZ: रवींद्र जडेजा ने बाउंड्री पर पकड़ा गजब का कैच, वाइफ रिवाबा का रिएक्शन वायरल
India vs New Zealand, Rivaba Jadeja Reaction: वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को 70 रनों से हराकर भारतीय टीम ने फाइनल में जगह बना ली है। साल 2011 के वनडे वर्ल्ड कप के बाद भारत ने एक बार फिर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। 12 साल के लंबे इंतजार के बाद भारतीय टीम के पास एक बार फिर से वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीतने का बेहतरीन मौका होगा। 19 नवंबर को भारतीय टीम वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेलेगी।
जडेजा ने पकड़ा बेहतरीन कैच: इस मैच के दौरान न्यूजीलैंड के ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स हवा में शॉट लगाने की कोशिश में रविंद्र जडेजा को अपना कैच दे बैठे। भारतीय टीम को इस विकट का इंतजार बेसब्री से था। रविंद्र जडेजा के कैच लेते ही स्टैंड में मौजूद उनकी वाइफ रिवाबा जडेजा ने भी इसका जश्न मनाया। रविंद्र जडेजा कैच पकड़ने के बाद वही बाउंड्री लाइन के पास बैठ गए।

रिवाबा का रिएक्शन वायरल: रिवाबा की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। स्टैंड में मौजूद उनकी पत्नी मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही थी। रविंद्र जडेजा ने इस कैच के बाद दो और कैच पकड़े। इन दोनों कैच के दौरान भी उन्होंने भागते हुए गेंद को अपने हाथ में लपका। कुलदीप यादव की गेंद पर जडेजा ने मार्क चैंपमैन का जबरदस्त कैच किया। जडेजा की तरफ से इस मुकाबले में शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन देखने को मिला।
अब फाइनल की बारी: 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमी फाइनल का दूसरा मुकाबला होने वाला है। इन दोनों टीमों में से जीतने वाली टीम भारत के खिलाफ 19 नवंबर को फाइनल मुकाबला खेलेगी। इस मैच की बात करें तो भारत ने टॉस जीत पर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट कोकर 397 बनाए थे। जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रनों पर ऑलआउट हो गई और 70 रनों से मुकाबला गंवा बैठी।












Click it and Unblock the Notifications