IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की ODI टीम घोषित, कई दिग्गजों की छुट्टी, श्रेयस अय्यर की वापसी
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें श्रेयस अय्यर की वापसी ने सभी का ध्यान खींचा है। मिडिल ऑर्डर में मजबूती देने वाले अय्यर को पूरी तरह से ठीक होने और फिट होने पर ही खेलने का मौका मिलेगा, यह कंडीशन बीसीसीआई ने बताई है।
हार्दिक पांड्या को बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (COE) की ओर से एक मैच में 10 ओवर गेंदबाज़ी करने की मंजूरी नहीं मिली है। आगामी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए उनका वर्कलोड सावधानीपूर्वक मैनेज किया जा रहा है, ताकि वह पूरी तरह फिट रह सकें और बड़े टूर्नामेंट में टीम के लिए अहम भूमिका निभा सकें। इस वजह से उनको टीम में शामिल नहीं किया गया।

इस टीम चयन की सबसे बड़ी विशेषता युवाओं और अनुभव का संतुलन है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गजों की मौजूदगी टीम को मजबूती देगी, वहीं ऋषभ पंत और यशस्वी जायसवाल जैसे युवा सितारे अपनी आक्रामकता से कीवी टीम को चुनौती देने के लिए तैयार हैं। हालांकि, वर्कलोड मैनेजमेंट के तहत हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जो टीम इंडिया के 'रोटेशन प्लान' का हिस्सा है।
श्रेयस अय्यर पर रहेंगी नजरें
गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह तेज आक्रमण की अगुवाई करेंगे, जबकि स्पिन का जिम्मा अनुभवी कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के कंधों पर होगा। यह सीरीज चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियों के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। शुभमन गिल के नेतृत्व में यह नई ब्रिगेड वडोदरा, राजकोट और इंदौर के मैदानों पर न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना वर्चस्व कायम करने उतरेगी। क्रिकेट प्रेमियों की नजरें विशेष रूप से श्रेयस अय्यर पर होंगी, जिनकी वापसी मध्यक्रम को और अधिक स्थिरता प्रदान करेगी।
शमी और ईशान किशन को नहीं मिली जगह
शमी और ईशान किशन की अनदेखी ने चौंकाया टीम चयन में सबसे ज्यादा चर्चा मोहम्मद शमी और ईशान किशन को जगह न मिलने पर हो रही है। शमी लगातार घरेलू क्रिकेट खेलकर वापसी का प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका इंतजार बढ़ता जा रहा है।
भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल












Click it and Unblock the Notifications