IND vs NZ: 20 साल बाद न्यूजीलैंड से जीता भारत, कोहली ने लिया धोनी का बदला, फैंस मना रहे जश्न

India vs New Zealand, Fans react: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हरा दिया है। भारतीय टीम ने 20 साल बाद वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत हासिल की है। इससे पहले वर्ल्ड कप में साल 2003 में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ जीतने में कामयाबी हासिल की थी। 20 साल बाद भारत को मिली इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर फैंस जमकर इसका जश्न मना रहे हैं।

कोहली-शमी रहे जीत के हीरो: भारतीय टीम के जीत के हीरो एक बार फिर बल्ले के साथ विराट कोहली रहे। विराट कोहली ने 95 रनों की पारी खेल कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने का काम किया। वहीं गेंद के साथ मोहम्मद शमी टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं। मोहम्मद शमी ने 5 विकेट झटकने में कामयाबी हासिल की। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है। मैच जीतने के बाद भारत के 10 अंक हो गए हैं।

India vs New Zealand 1

कोहली ने बनाए 95 रनों की पारी: वहीं न्यूजीलैंड को यह इस वर्ल्ड कप का पहले हर का सामना करना पड़ा है। मैच की बात करें तो भारत के लिए विराट कोहली ने 95 की पारी खेली। वहीं कप्तान रोहित शर्मा ने 46 और रविंद्र जडेजा ने नाबाद में 40 रन बनाए। श्रेयस अय्यर के बल्ले से 33, केएल राहुल ने 27 और शुभमन गिल ने 26 रनों का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

कोहली ने लिया धोनी का बदला: साल 2019 इस हार के साथ ही भारतीय टीम का फाइनल पहुंचने का सपना भी टूट गया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी रन आउट हुए थे। जिसके बाद उनकी आंखें नम हो गई थी। विराट कोहली ने इस मुकाबले में न्यूजीलैंड को पटकनी देकर एक तरीके से धोनी का वह बदला भी पूरा कर लिया है। सोशल मीडिया पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+