IND vs NZ: 'कप्तान, कोच ने फिर संजू सैमसन को लूट लिया', फैंस बोले- हमें नहीं देखना ये मैच

भारतीय क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ T20 सीरीज का दूसरा मुकाबला खेल रही है जहां पर उन्होंने फिर से कंजरवेटिव अप्रोच दिखाते हुए प्लेइंग इलेवन का सिलेक्शन किया है। हाल ही में बीसीसीआई ने चयन समिति के सदस्यों को बर्खास्त किया है क्योंकि उन्होंने लगातार दो T20 वर्ल्ड कप में जबरदस्त नाकामी देखी है और उसके बाद माना जा रहा था कि टीम इंडिया में आमूलचूल बदलाव होंगे लेकिन ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला है।

ना संजू सैमसन ना उमरान मलिक

ना संजू सैमसन ना उमरान मलिक

भारत ने अपने 150 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले गेंदबाज उमरान मलिक को न्यूजीलैंड की तेज पिचों से दूर ही रखा है और उनके स्थान पर भुवनेश्वर कुमार जैसे सीनियर को जगह दी है जबकि बल्लेबाजी में विस्फोटक खिलाड़ी और काफी मैच्योर बैटिंग कर रहे संजू सैमसन को भी जगह नहीं मिली है। यह हाल तब है जब हार्दिक पांड्या जैसा युवा टीम का कप्तान है और पहले से ही कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे थे जिसके चलते माना जा रहा था कि कई युवाओं को जगह मिलेगी जिसमें मलिक और संजू सैमसन का नाम निश्चित तौर पर शामिल होगा लेकिन जब प्लेइंग इलेवन सामने आई तो वही ढाक के तीन पात देखने को मिले।

फैंस संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को बाहर करने पर काफी निराश

फैंस संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को बाहर करने पर काफी निराश

फैंस संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी को बाहर करने पर काफी निराश हैं क्योंकि उनको T20 वर्ल्ड कप में भी बाहर होने के बावजूद जगह नहीं मिली थी। एक यूजर कहते हैं कि टीम का सिलेक्शन काफी भ्रष्ट है और वॉइट बॉल क्रिकेट के सबसे डोमिनेंट बल्लेबाजों में एक संजू सैमसंग को बाहर कर दिया गया है। ईशान किशन को सैमसन की जगह लिया गया है जबकि ऋषभ पंत जैसे गैर ओपनर से ओपनिंग कराई जा रही है। फैंस सैमसंन को बाहर करने को लेकर काफी गुस्से में भी है और उन्होंने कहा है कि बीसीसीआई अपनी गलती से कब सबक लेगा। उन्होंने कहा है कि ऋषभ पंत को तैयार होने के लिए कितने मैच दोगे?

बीसीसीआई कभी नहीं बदलेगा

बीसीसीआई कभी नहीं बदलेगा

बता दे बीसीसीआई इस मुकाबले में पंत और ईशान किशन से ओपनिंग करा रहा है। महेश नाम के यूजर कहते हैं बीसीसीआई कभी नहीं बदलेगा। आप संजू सैमसन और उमरान मलिक को कब मौका दोगे? आप भुवनेश्वर कुमार को कितने अधिक चांस दोगे? भुवनेश्वर कुमार द्विपक्षीय सीरीज में अच्छा परफॉर्म करते हैं लेकिन आईसीसी T20 आईसीसी टूर्नामेंट में वह कुछ नहीं कर पाते। एक यूजर ने जय शाह को विदेशी कोच को तुरंत हायर करने की सलाह भी दी है। इस दौरे पर राहुल द्रविड़ की जगह वीवीएस लक्ष्मण ने हैं लेकिन सोच वही है जो राहुल द्रविड़ के समय में थी। यूजर्स श्रेयस अय्यर की जगह संजू सैमसंग को जगह देने के लिए भी नाराज हैं और उनका मानना है कि सैमसन का इस्तेमाल ओपनर के तौर पर किया जा सकता था।

भुवनेश्वर कुमार से भी काफी लोग निराश

भुवनेश्वर कुमार से भी काफी लोग निराश

भुवनेश्वर कुमार से भी काफी लोग निराश दिखते हैं जिनकी उम्र भी हो चुकी है। उनके पास ना रफ्तार है और ना ही वे आने वाले समय में एक बड़े गेंदबाज के तौर पर उभरते हुए दिखाई देते हैं। उनका कैरियर ढलान पर है ऐसे में उमरान मलिक जैसे गेंदबाज को बाहर रखना भी ठीक नहीं था। एक अकाउंट कहता है कि सैमसन को एक बार फिर से कोच और कप्तान ने लूट लिया है। यह निंदनीय है। उन्होंने अपनी फेवरेट खिलाड़ियों को ही चुना है। भारत आईसीसी ट्रॉफी में हारा क्योंकि सैमसन जैसे प्रभाव छोड़ने वाले खिलाड़ी नहीं थे और सिलेक्शन में पसंदीदा लोग चुने गए। बीसीसीआई कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीतने वाला है। एक और यूजर कहते हैं कि क्रिकेट देखना छथोड़ना चाहिए क्योंकि सैमसन को प्लेइंग इलेवन में ही जगह नहीं थी है। अगर सैमसन नहीं है तो क्रिकेट भी नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+