IND vs NZ: किस तरह टूटा था भारत का फाइनल में पहुंचने का सपना, जानें 2019 सेमीफाइनल की पूरी कहानी

India v New Zealand semi-final highlights: बांग्लादेश को हराने के साथ ही भारत ने वर्ल्ड कप में जीत का चौक भी लगा लिया। भारतीय टीम को अभी तक साल 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं करना पड़ा है। भारत ने सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया को हराया। इसके बाद अफगानिस्तान, पाकिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ जीत दर्ज किया।

नयूजीलैंड से होगा मुकाबला: चार मैचों में लगातार जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम आठ अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर दो पर स्थित है। भारत को अपना अगला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच धर्मशाला के मैदान पर रविवार यानी कि 22 अक्टूबर को एक बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीम इस वर्ल्ड कप में अब तक शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में रविवार को जीतने वाली टीम निश्चित तौर पर प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच जाएगी।

India v New Zealand 1

पिछली बार मिली थी हार: भारत और न्यूजीलैंड दोनों ने अब तक चार-चार मुकाबले खेले हैं और चारों में उन्हें जीत हासिल हुई है। साल 2019 वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत को हार का सामना करना पड़ा था। सेमीफाइनल मुकाबले में हार झेलने के साथ ही भारतीय टीम वर्ल्ड कप की रेस से बाहर हो गई थी। सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम ने सभी मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन सेमीफाइनल में वह जीत हासिल करने से चूक गई।

जानिए मैच में क्या हुआ था: सेमीफाइनल मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 239 रन बनाए थे। बारिश के कारण मुकाबले को रिजर्व डे वाले दिन शिफ्ट किया गया। न्यूजीलैंड की तरफ से रॉस टेलर ने सबसे अधिक 74 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान केन विलियमसन के बल्ले से भी 67 रन निकले थे। भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार ने सबसे अधिक तीन विकेट लिए थे जबकि जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा और युजवेंद्र चहल को एक-एक सफलता मिली थी।

टूट गया फाइनल में पहुंचने का सपना: 240 रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 221 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही भारत का फाइनल पहुंचने का सपना भी टूट गया। भारत के लिए जडेजा ने 77 और महेंद्र सिंह धोनी ने 50 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 7वें विकेट के लिए 116 रन की पार्टनरशिप हुई, लेकिन धोनी के रन आउट होने के साथ ही भारत की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+