IND vs NZ: 'रेस्टोरेंट में पसंदीदा बिरयानी नहीं मिलने पर...', रांची में मिली हार तो सुंदर ने किया पलटवार

india vs new zealand 1st t20 highlights: भारत के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से धमाल मचाने वाले वॉशिंगटन सुंदर का एक बयान तेजी से वायरल हो रहा है।

Washington Sundar

india vs new zealand 1st t20 highlights: भारत को अपने घर पर न्यूजीलैंड के हाथों टी-20 सीरीज के पहले मुकाबले में हार झेलनी पड़ी। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। जिसका खामियाजा टीम को हार के रूप में झेलना पड़ा। इस साल भारत की यह पहली शिकस्त है. जिसे भुलाकर टीम की कोशिश सीरीज के बचे हुए दो मुकाबलों को जीतने की होगी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच अगला मुकाबला रविवार को खेला जाना है।

वाशिंगटन सुंदर का बयान आया सामने

वाशिंगटन सुंदर का बयान आया सामने

अपने ऑलराउंड खेल से सभी का दिल जीतने वाले वाशिंगटन सुंदर ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ जरूरी सवालों के जवाब दिए। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद टीम में बदलाव किए जाने को लेकर सुंदर से सवाल किया गया। इस पर उन्होंने दिल जीतने वाला जवाब दिया। सुंदर ने कहा कि मुझे नहीं लगता भारतीय टॉप ऑर्डर में बदलाव की जरूरत है। टॉप ऑर्डर के सभी खिलाड़ी आईपीएल और भारत के लिए बड़े रन बना चुके हैं। यह बस एक मैच की बात है जहां चीजें हमारे मुताबिक नहीं गुजरी।

बिरयानी का उदाहरण देकर समझाया

बिरयानी का उदाहरण देकर समझाया

वाशिंगटन सुंदर ने बिरयानी का उदाहरण देते हुए वहां मौजूद मीडिया को समझाया कि एक मैच में खिलाड़ी के खेल से कोई फैसला नहीं लिया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर आपको किसी रेस्टोरेंट में अपनी पसंदीदा बिरयानी नहीं मिलती है तो क्या आप कभी फिर रेस्टोरेंट नहीं जाओगे। उन सभी ने इतने अधिक रन बनाए हैं। वह केवल एक दिन नहीं चल पाए। ऐसा किसी के साथ भी हो सकता है। उन्होंने न्यूजीलैंड के रायपुर में खेले गए 108 रनों की पारी की बात भी की। जहां न्यूजीलैंड के सभी बल्लेबाज 108 पर ढेर हो गए थे। सुंदर ने कहा ये बस दिन की बात होती है, ऐसे में टीम में बदलाव करना सही नहीं होगा।

सुंदर ने टीम के लिए जड़ा था अर्धशतक

सुंदर ने टीम के लिए जड़ा था अर्धशतक

इस मुकाबले में अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में 27 रन लुटाए थे। वाशिंगटन सुंदर ने अर्शदीप सिंह का भी बचाव किया। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जिसके जवाब में भारतीय टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 155 रन ही बना सकी। भारत के लिए वाशिंगटन सुंदर ने तेज तर्रार अर्धशतक जड़ने का काम किया। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से डेवोन कॉनवे ने 52 और डेरिल मिचेल ने नाबाद 59 रन की पारी खेली। भारतीय बल्लेबाज इस मुकाबले में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+