IND vs IRE: रिंकू सिंह ने पहली पारी में ही 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीता, लिस्ट में शामिल कई धुरंधर
India vs Ireland, Highlights, 2nd T20I: भारत ने आयरलैंड को 33 रन से हराकर टी-20 सीरीज को अपने नाम किया। जसप्रीत बुमराह ने अपनी कप्तानी में पहली बार भारत के लिए टी-20 सीरीज को जीतने का कारनामा किया। भारत की तरफ से रिंकू सिंह ने 21 गेंदों में 38 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। भारत के लिए पहली बार बल्लेबाजी करने उतरे रिंकू अपने पहले ही मैच में 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने में सफल रहे।
सुब्रमण्यम बद्रीनाथ: रिंकू सिंह की तरह ही भारत के लिए पहले टी-20 मैच में ही 'प्लेयर ऑफ द मैच' का खिताब जीतने वाले कुछ और खिलाड़ी हैं। इस लिस्ट में सबसे पहला नाम सुब्रमण्यम बद्रीनाथ का आता है। सुब्रमण्यम बद्रीनाथ ने भारत के लिए एक ही टी-20 मैच खेला और वह उसमें प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया और 37 गेंदों पर 43 रन बनाकर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाया।

ईशान किशन: आईपीएल 2020 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ईशान किशन को 2021 की शुरुआत में भारत के लिए डेब्यू करने का मौका मिला। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपनी पहली पारी में इंग्लैंड के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए किशन 32 गेंदों में 56 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने पांच चौके और चार छक्के लगाने में भी कामयाबी हासिल की। इस पारी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
सूर्यकुमार यादव: ईशान किशन की तरह सूर्यकुमार यादव भी लगातार आईपीएल में रन बनाने के बाद भारत के लिए डेब्यू करने में सफल रहे। इंग्लैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच की अपनी पहली गेंद पर ही छक्का लगाकर सूर्यकुमार यादव ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। उन्होंने अपने पहले मैच में 28 गेंदों में अर्धशतक जड़ा और 31 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली। अपने इस प्रदर्शन के कारण उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।












Click it and Unblock the Notifications