Women's T20 World Cup 2023: कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड का मुकाबला
India W vs England W: भारत और इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टक्कर का मुकाबले देखने की पूरी उम्मीद हैं। दोनों टीमों की जानकारी और मैच की डिटेल्स यहां दी गई है।

महिला टी 20 विश्व कप 2023 में हरमनप्रीत एंड कंपनी शनिवार को पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज पार्क में अपने अभियान के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड का सामना करने जा रही है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ सात विकेट की जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की और इसके बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज की। इस बीच, इंग्लैंड भी कम नहीं जिसने टूर्नामेंट की शुरुआत वेस्ट इंडीज के खिलाफ सात विकेट से जीत के साथ की, और फिर अपने अगले मैच में आयरलैंड को चार विकेट से हरा दिया।
भले ही भारत ने इंग्लैंड की तुलना में दो मजबूत टीमों को हराया है लेकिन अंग्रेज महिलाएं ग्रुप बी में चार अंकों के साथ टॉप पर हैं क्योंकि भारत भी चार अंकों के बावजूद इंग्लैंड की तुलना में कम नेट रन रेट के चलते दूसरे स्थान पर है। आज का मुकाबला कुल मिलाकर मुकाबला टक्कर का होगा जहां दोनों टीमों का लक्ष्य जीत हासिल करना होगा।
कब खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 वर्ल्ड कप 2023 मैच?
भारत बनाम इंग्लैंड महिला टी20 विश्व कप 2023 मैच आज शनिवार (18 फरवरी), शाम भारतीय समयानुसार 6:30 बजे होने जा रहा है।
India vs England Women's T20 World Cup 2023 कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम इंग्लैंड का मैच पोर्ट एलिजाबेथ के सेंट जॉर्ज ओवल में होगा।
महिला टी20 विश्व कप 2023 के इस मैच का टेलीविजन पर सीधा प्रसारण और मोबाइल पर लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
भारत में मैच का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के माध्यम से टेलीविजन पर किया जाएगा और लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications