सनसनाती हुई गेंद बैट चीरकर निकल गई, बच गए जायसवाल और टूट गया बल्ला- VIDEO

India vs England: मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रेफर्ड स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच चौथा टेस्ट मुकाबला आज शुरू हो गया। इसमें भारतीय टीम को इंग्लैंड ने बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया और टीम इंडिया के दोनों ओपनर यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने अच्छी बैटिंग की।

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की गेंदों का बखूबी सामना करते हुए जायसवाल और राहुल दोनों क्रीज पर बने रहे और नई गेंद की चमक को पुराना कर दिया। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स और अन्य गेंदबाज लगातार मेहनत करते हुए दिखाई दिए और जायसवाल का बल्ला टूट गया।

india vs england

वोक्स की एक तेज इनस्विंग गेंद को जायसवाल डिफेंस कर रहे थे। इस दौरान यह बल्ले के स्टिकर के ऊपर जाकर लगी। हालांकि जायसवाल इस गेंद को संभालने में तो सफल रहे लेकिन बल्ले को नहीं बचा पाए। उनका बैट पल भर में ही टूट गया। जायसवाल इसे देखते रह गए और कुछ नहीं कर पाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

कमेंट्री में बैठे लोगों में संजय मांजरेकर ने तुरंत अपनी टिप्पणी करते हुए बैट बनाने वाली कंपनियों के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि यह एक ऐसा क्षण है जो बैट बनाने वालों को शर्मिंदा कर देता है। इसके बाद नया बैट मंगाया गया और जायसवाल ने अपनी पारी शुरू कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+