भारत को हार के करीब लाकर सिराज ने दिलाई जीत, खुद की गलती सुधार गौतम गंभीर को किया खुश
India vs England: इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट मैच में टीम इंडिया के खिलाड़ी मोहम्मद सिराज की एक गलती टीम को भारी पड़ी है। इसके बारे में सिराज ने नहीं सोचा होगा लेकिन यही हुआ है। इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक का शॉट सीमा रेखा पर सिराज के पास गया था।
प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर ब्रूक ने शॉट खेला था, यह सीधा सिराज के हाथों में चला गया लेकिन वह बाउंड्री लाइन नहीं देख पाए। अगर वह खड़े होकर सिर्फ कैच लेते और हिलते नहीं, तो ब्रूक वापस चले जाते लेकिन सिराज की गलती का खामियाजा टीम इंडिया को भुगतना पड़ा।

सिराज कैच लेकर सीमा रेखा की रस्सी को टच कर गए जबकि कोई मुश्किल काम नहीं लग रहा था। इसके बाद ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय कोच गौतम गंभीर का रिएक्शन देखने को मिला। गंभीर को यह बात बिलकुल भी पसंद नहीं आई। निराशा में गंभीर ने अपना सिर हिलाया और यह कैमरे में कैद हो गया।
India vs England: ब्रूक ने निकाला धुआं
ब्रूक ने कैच छूटने का फायदा उठाया और टीम इंडिया के गेंदबाजों का धुआं निकालते हुए महज 39 गेंदों में ही अपनी फिफ्टी पूरी कर डाली। ब्रूक का कैच 34वें ओवर में आया था। यहां गंभीर के रिएक्शन से ऐसा लगा कि सिराज ने यहां मैच छोड़ दिया है। जब हैरी ब्रूक का कैच लेकर सिराज ने बाउंड्री टच की थी, तब व्यक्तिगत स्कोर महज 19 रन था। इसके बाद वह ताबड़तोड़ बैटिंग करते चले गए और 39 गेंदों में फिफ्टी जड़ी। ब्रूक नियमित रन बनाते रहे और 91 गेंदों में धुआंधार शतक भी बना दिया।
रूट और ब्रूक की बड़ी भागीदारी
ब्रूक का वह कैच अगर सिराज अच्छी तरह पकड़ लेते तो टीम इंडिया का काम आसान हो जाता, इसके बाद रूट और ब्रूक ने मिलकर 195 रनों की भागीदारी करते हुए टीम इंडिया की हार पक्की कर दी। सोशल मीडिया पर भी सिराज का यह कैच चर्चा का विषय बन गया। प्रसिद्ध कृष्णा और केएल राहुल जश्न मना रहे थे और उधर सिराज गेंद लेकर बाउंड्री में घुस गए। इसके बाद अंतिम दिन इंग्लैंड को जब 35 रन की दरकार थी, तो भारत को 4 विकेट चाहिए थे, सिराज ने 5 विकेट लेकर धमाका कर दिया और टीम इंडिया को जीत दिला दी। वह इस सीरीज में 23 विकेट लेकर टॉप पर रहे।












Click it and Unblock the Notifications