IND vs ENG: 307 रन पर सिमटी भारतीय पारी, शतक से चूके ध्रुव जुरेल, इंग्लैंड को मिली इतने रन की बढ़त
India vs England 4th Test: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम अपनी पहली पारी में 307 रनों पर ऑल आउट हो गई है। मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम की ओर से ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 90 रन बनाए। वह अपने शतक पूरा करने से चूक गए। लेकिन टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहे।
ध्रुव जुरेल ने बनाए 90 रन
चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारत ने 219 से आगे खेलना शुरू किया। 88 रन के अंदर भारत ने अपने आखिरी के तीन विकेट गंवा दिए। भारत को मैच के तीसरे दिन सबसे पहला झटका कुलदीप यादव के रूप में लगा। कुलदीप यादव ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर 76 रनों की साझेदारी निभाई। इसके बाद आकाश दीप ने 40 रनों की साझेदारी कर भारतीय टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा।

गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद
इंग्लैंड ने पहली पारी के आधार पर भारत के खिलाफ 46 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। भारत की कोशिश दूसरी पारी में इंग्लैंड को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। दूसरी पारी में अगर इंग्लैंड की टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर लेती है तो ऐसे में भारतीय टीम के लिए मुकाबले में वापसी करना बेहद मुश्किल हो जाएगा।
भारत ने बनाए 300 से अधिक रन
भारत की तरफ से पहली पारी में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल के बल्ले से टीम के लिए 90 रन निकले। ध्रुव जुरेल की पारी की बदौलत ही भारतीय टीम 300 से अधिक रन बनाने में कामयाब रही। भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजी जायसवाल ने भी अपने बल्ले का दम दिखाया। हालांकि, कप्तान रोहित शर्मा और युवा बल्लेबाज शुभमन गिल का बल्ला खामोश रहा। दोनों ही बल्लेबाज इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली पारी में बड़ा स्कोर नहीं बना सके।












Click it and Unblock the Notifications