Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Vaibhav Suryavanshi Records: फाइनल में वैभव का 'महा-तांडव', 175 रनों की पारी से ध्वस्त किए अनगिनत रिकॉर्ड्स

India U19 vs England U19 Final: हरारे के मैदान पर आज फाइनल के रिजल्ट से पहले ही इतिहास लिखा गया है और इसके लेखक हैं- वैभव सूर्यवंशी! अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में इस युवा बल्लेबाज ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का वो हाल किया है जिसे क्रिकेट जगत बरसों तक याद रखेगा।

वैभव ने न केवल 55 गेंदों में सबसे तेज शतक जड़ा, बल्कि 175 रनों की अपनी पारी के दौरान रिकॉर्ड्स की ऐसी झड़ी लगा दी कि दिग्गज भी दंग रह गए।

Vaibhav Suryavanshi

सिर्फ 55 गेंद में 'गदर' और 175 पर खत्म हुआ तूफान

वैभव ने अपनी पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और महज 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके बाद उन्होंने गियर बदला और मात्र 55 गेंदों में अपना शतक ठोक दिया।

  • ऐतिहासिक स्कोर: वैभव आखिर में 80 गेंदों में 175 रन बनाकर आउट हुए। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 गगनचुंबी छक्के जड़े।
  • उन्मुक्त चंद का रिकॉर्ड ध्वस्त: वैभव ने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड उन्मुक्त चंद (111) के नाम था, जो उन्होंने 2012 के फाइनल में बनाया था।

ब्रेविस का रिकॉर्ड भी चकनाचूर

इस पारी के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिया है।

  • एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के: ब्रेविस ने 2022 के सीजन में 18 छक्के लगाए थे। वैभव ने 2026 के इस एडिशन को 30 छक्कों के साथ खत्म किया है।
  • फाइनल की एक पारी में सर्वाधिक छक्के: फाइनल मैच की एक पारी में 15 छक्के जड़कर उन्होंने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

U19 वर्ल्ड कप इतिहास के सबसे तेज शतक (Fastest Hundreds):

  • विल मलाजकज़ुक (ऑस्ट्रेलिया): इन्होंने जापान के खिलाफ मात्र 51 गेंदों में शतक जड़ा था।
  • वैभव सूर्यवंशी (भारत): इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 55 गेंदों में अपना शतक पूरा किया।
  • कासिम अकरम (पाकिस्तान): इन्होंने साल 2022 में श्रीलंका के खिलाफ 63 गेंदों में शतकीय पारी खेली थी।
  • राज बावा (भारत): साल 2022 के वर्ल्ड कप में राज बावा ने युगांडा के खिलाफ 69 गेंदों में शतक लगाया था।

U19 वर्ल्ड कप फाइनल के सर्वोच्च स्कोर (Highest Scores in Final):

  • 1. वैभव सूर्यवंशी (भारत): 175 रन (बनाम इंग्लैंड, 2026)
  • 2. उन्मुक्त चंद (भारत): 111* रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2012)
  • 3. ब्रेट विलियम्स (ऑस्ट्रेलिया): 108 रन (बनाम पाकिस्तान, 1988)
  • 4. स्टीफन पीटर्स (इंग्लैंड): 107 रन (बनाम न्यूजीलैंड, 1998)
  • 5. मनजोत कालरा (भारत): 101* रन (बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2018)
More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+