IND vs ENG: इंग्लैंड टीम को लगा बड़ा झटका, तूफानी खिलाड़ी ने भारत में खेलने से कर दिया मना
India vs England: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टीम को एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लिश टीम का धमाकेदार बल्लेबाज टेस्ट सीरीज से बाहर हो गया है। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इस बारे में जानकारी दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट 25 जनवरी को होगा।
तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर इंग्लिश खिलाड़ी हैरी ब्रूक ने अपना नाम वापस ले लिया है। व्यक्तिगत कारणों से ब्रूक ने मैदान से दूर होने का फैसला लिया है। ईसीबी ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि हैरी ब्रूक निजी कारणों से तुरंत वापस इंग्लैंड रवाना हो रहे हैं। वह भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज नहीं खेलेंगे।

ईसीबी ने मीडिया से निवेदन किया है कि वे ब्रूक की निजता का सम्मान करें और उनके व्यक्तितग स्पेस में ना जाएं। इंग्लैंड की टीम के लिए यह कोई अच्छी खबर नहीं है। 12 सालों में कोई बी विदेशी टीम भारत में आकर टेस्ट सीरीज जीतने में सफल नहीं हो पाई है।
हैरी ब्रूक अपने टेस्ट करियर की शुरुआत से ही बेहतरीन प्रदर्शन करने में सफल रहे हैं। 12 टेस्ट मुकाबलों में उनका औसत 62 का है। 1181 रन हैरी ब्रूक के बल्ले से आये हैं और इस दौरान चार शतकीय पारियां भी उन्होंने जमाई है। भारत दौरे पर वह टीम के मुख्य खिलाड़ियों में से एक थे।
इंग्लैंड की टीम जब पिछली बार भारत दौरे पर आई थी तो हारकर गई थी। पहला टेस्ट मैच जीतने के बाद इंग्लिश टीम को अगले तीनों मैचों में पराजय का सामना करना पड़ा था। अक्षर पटेल ने यस सीरीज में अंग्रेजों की एक नहीं चलने दी और भारत ने 3-1 से सीरीज जीती थी।












Click it and Unblock the Notifications